Author: BJNN Desk

आदित्यपुर :सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी आज संध्या समय आदित्यपुर ऑटो कलस्टर के सभागार में स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं से रुबरु हुई. इस दौरान उद्यमियों ने औद्यौगिक क्षेत्र में सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम की गंभीर हो चुकी समस्या सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं से सांसद को अवगत कराया तथा उनसे समस्या के निदान हेतु सार्थक पहल करने का अनुरोध किया. सांसद ने शीघ्र राज्य के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनसे औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का निदान कराने की बात कही. इससे पूर्व आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसियसन (एसिया) के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एसिया की टीम…

Read More

जमशेदपुर. वरिष्ठ महिला साहित्यकारों की संस्था ‘फुरसत में’ ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया. यह एक प्रतियोगिता थी जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया.इस ऑनलाइन गोष्ठी की अध्यक्षता पद्मा मिश्र ने की और धन्यवाद ज्ञापन सरित किशोरी श्रीवास्तव ने दिया. संरक्षक आनंदबाला शर्मा ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए समाज के सम सामयिक संदर्भों में सच्ची पत्रकारिता को आवश्यक बताया. प्रथम प्रविष्टि के रुप में वर्तमान अध्यक्ष पद्मा मिश्र ने पत्रकारिता को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक अनिवार्य दायित्व बताते हुए अपनी रचना प्रस्तुत की — मैं तो एक आवाज हूं,आने वाले कल की,समय…

Read More

एक लाख लीटर रोज पानी एमजीएमन अस्पताल में जाएगा तो हिलव्यू कालोनीवासी पानी को तरस जाएंगेः पप्पू सिंह जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने शुक्रवार को डिमना के हिलव्यू कॉलोनी की पानी की टंकी से पानी लेने के लिए एमजीएम अस्पताल प्रबंधन द्वारा गुपचुप तरीके से पाइप लाइन बिछाये जाने की खबर पाकर तत्काल प्रभाव से वहां का काम रोक दिया। उनके साथ उपेंद्र सिंह उर्फ मस्तान सिंह भी थे। आरोप है कि एमजीएम प्रबंधन यहां पाइपलाइन बिछाकर लोगों का मिलने वाला जल एमजीएम अस्पताल में लेना चाहता था। इस संबंध में नगर…

Read More

जमशेदपुर: नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए), जमशेदपुर ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ईस्ट सिंहभूम के तत्वावधान में आयोजित बहुप्रतीक्षित ग्रासरूट्स हॉकी फेस्टिवल 2025 का सफल समापन किया। इस 8 दिवसीय उत्सव का समापन एक रंगारंग और उत्साहपूर्ण समारोह के साथ अकादमी परिसर में हुआ। इस आयोजन ने न केवल जमीनी स्तर के खेलों की भावना का जश्न मनाया, बल्कि उन सभी युवा खिलाड़ियों, कोचों, स्वयंसेवकों और समर्थकों के समर्पण और जुनून को भी सलाम किया, जिन्होंने इस समारोह को एक यादगार और प्रेरणादायी सफलता में बदल दिया। इस समारोह ने पटमदा, पोखरी, बिरसा नगर और परसुडीह की चार उत्साही टीमों को एक साथ लाकर उभरते हुए हॉकी प्रतिभाओं को अपनी कौशलता दिखाने और खेल के प्रति अपने जुनून को जगाने का एक शानदार मंच प्रदान किया। पुरस्कार वितरण के दौरान, टीम पोखरी ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखते हुए चैंपियन का खिताब जीता। टीम पटमदा ने प्रथम उपविजेता स्थान हासिल किया, जबकि टीम बिरसा नगर ने द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। खेल भावना और ईमानदारी के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में टीम परसुडीह को फेयरप्ले अवार्ड से सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया: फेस्टिवल के सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर का पुरस्कार नमन (टीम पटमदा) को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और उभरते हुए खिलाड़ी के पुरस्कार प्रत्येक टीम के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं को उनकी कौशल, निरंतरता और विकास के लिए प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंद्रयी मजूमदार, हॉकी झारखंड की उपाध्यक्ष एवं हॉकी एसोसिएशन ऑफ ईस्ट सिंहभूम की सचिव, ने नवल टाटा हॉकी अकादमी द्वारा जमीनी स्तर की प्रतिभाओं के संवर्धन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और भारतीय हॉकी के भविष्य को संवारने में ऐसे प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उनके साथ कार्यक्रम में एनटीएचए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव और मंजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन समारोह के दौरान सभी समर्पित स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिनके अथक प्रयासों ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे फेस्टिवल के दौरान खिलाड़ियों का प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और मेंटरिंग करने वाले कोचों को उनकी निष्ठा और सकारात्मक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एक ग्रासरूट कोच ने भावपूर्ण शब्दों में लगातार जमीनी स्तर पर विकास की आवश्यकता और नवल टाटा हॉकी अकादमी की दीर्घकालिक विज़न पर जोर दिया, जो युवा खिलाड़ियों के संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समारोह का समापन सभी उपस्थितजनों, समर्थकों और साझेदारों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यादगार पलों को संजोने के लिए एक समूह फोटो सेशन आयोजित किया गया, जिसके बाद सभी खिलाड़ियों और अतिथियों के लिए स्वादिष्ट नाश्ते का इंतजाम किया गया। यह आयोजन न केवल जमीनी स्तर पर हॉकी के प्रति बढ़ती उत्साह को दर्शाता है, बल्कि नवल टाटा हॉकी अकादमी की उस अटूट प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है, जो वह आने वाली पीढ़ी के हॉकी सितारों को निखारने में निभा रही है।

Read More

भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति क्या होती है यह पाकिस्तान ने भी देखी और दुनिया ने भी देखी: प्रधानमंत्री वो दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा, शांति, सुरक्षा, शिक्षा और विकास गांव-गांव तक बिना रूकावट के पहुंचेंगे: प्रधानमंत्री बिहार के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल को आधुनिक बनाया जाए… अब ये मांग भी पूरी हो गई है: प्रधानमंत्री हमारी सरकार ने मखाना बोर्ड की घोषणा की है, हमने बिहार के मखाना को जीआई टैग दिया, इससे मखाना किसानों को बहुत लाभ हुआ है: प्रधानमंत्री…

Read More

जमशेदपुर: पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, डिमना रोड-शांकोसाई मानगो की ओर से 8 जून 2025 (रविवार) को तेंतला पंचायत भवन (हाता-टाटा मुख्य मार्ग) में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाएगा। डॉ. नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में 10 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रहेगी मौजूद इस चिकित्सा शिविर के प्रभारी सह तुड़ी के ग्राम प्रधान श्याम चरण सरदार ने पत्रकार वार्ता में…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग द्वारा 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया l मुख्य अतिथि के रूप में प्रभात खबर के संपादक श्री संजय मिश्रा जी ने सभा का गौरव बढ़ाया साथ ही साथ सभा में अध्यक्ष के तौर पर कुलानुशासक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार साहु, वित्त पदाधिकारी डॉ. जावेद अहमद, विकास पदाधिकारी डॉ. सलोमी कुजूर तथा सी.वी. सी. डॉ. अन्नपूर्णा झा भी सम्मिलित थीं l कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रभात खबर के संपादक श्री संजय मिश्रा ने कहा –…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा मैडम के द्वारा किया गया जिन्होंने सर्वप्रथम छात्राओं को वातावरण में होने वाले बदलाव से अवगत कराते हुए छात्राओं को वृक्षारोपण के लिए बढ़ावा दिया। वृक्ष से होने वाले लाभ से सभी को अवगत कराया एवं जामुन के पौधे को लगाया। साथ ही कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ कामिनी, डॉ रत्ना आदि ने भी पौधारोपण किया । इस कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने बढ़…

Read More

जमशेदपुर। तोमर सत्येन्द्र सिंह द्वारा लिखित भोजपुरी लोकगीत दिल्ली मे टीम फ़िल्म्स के स्टुडियो मे सुप्रसिद्ध गायिका खुशबू तिवारी की सुमधुर आवाज़ मे रिकॉर्ड हुआ। इस गीत को सोनू सिंह द्वारा संगीतबद्ध किया गया है एवं टीएफ़ कंपनी के प्रबन्धक सुनील सिंह के संयोजन मे इस गीत की संरचना हो रही है। यह उल्लेखनीय है कि तोमर सत्येन्द्र सिंह हिंदी भाषा के सुविख्यात साहित्यकार स्वर्गीय कान्हा जी सिंह तोमर के सुपुत्र हैं। सदैव की तरह इस बार भी तोमर सत्येन्द्र सिंह ने भोजपुरी मिट्टी के सोंधेपन को ध्यान मे रखते हुए श्रृंगार को स्पर्श करने वाला गीत लिखा है, जो…

Read More

रांची: इन्फोसिस की परोपकारी कार्य करने वाली और सीएसआर इकाई इन्फोसिस फाउंडेशन ने अपने आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड के चौथे संस्करण को लॉन्च करने का एलान किया है। भारत में सोशल इनोवेशन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए इन्फोसिस फाउंडेशन ने इस अवार्ड में हिस्सा लेने के लिए देशभर से इनोवेटर्स एवं सामाजिक उद्यमियों को आमंत्रित किया है। आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड 2025 का उद्देश्य व्यक्तिगत स्तर पर ऐसे लोगों को, टीमों को, एनजीओ को और सामाजिक उद्यमियों को चिह्नित एवं पुरस्कृत करना है, जो टेक्नोलॉजी आधारित ऐसे अनूठे समाधान विकसित कर रहे हैं, जो बड़े…

Read More