प्राइम वीडियो द्वारा अपकमिंग अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल शो ‘द ट्रेटर्स’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में 20 कंटेस्टेंट्स राजस्थान के रॉयल सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचते नजर आते हैं, जहां उनका एक ही मकसद है, टाइटल जीतना और मिशनों के ज़रिए जमा हुई बड़ी इनामी रकम हासिल करना। शो की शुरुआत में होस्ट करण जौहर कुछ खिलाड़ियों को गुपचुप तरीके से ‘गद्दार’ चुनते हैं। बाकियों को ‘मासूम’ माना जाता है और उन्हें इन गद्दारों को पहचानकर गेम से बाहर करना होता है। इंटरनेशनल हिट रियलिटी सीरीज़ के इस इंडियन एडैप्टेशन को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। शो…
Author: BJNN Desk
रांची। स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन, नेचर फाउंडेशन, आईआईटी (आईएसएम) और देवनद दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने यह जानकारी दी। वह जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के साथ शनिवार को राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे थे। अंशुल शरण ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि दामोदर महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम बोकारो जिले के तेलमच्चो में होगा। तेलमच्चो में राज्यपाल शाम पांच बजे…
जमशेदपुर। शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर, मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा ने तंबाकू के उपयोग के खतरों को उजागर करने और एक स्वस्थ, तंबाकू मुक्त समाज को बढ़ावा देने के लिए साकची में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने ऑटो चालकों, रिक्शा चालकों और दिहाड़ी मजदूरों से बातचीत की। उन्हें तंबाकू के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित किया और उन्हें इस आदत को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। पहल के दौरान जागरूकता फैलाने के लिए सूचनात्मक पोस्टर और प्रेरक संदेशों का इस्तेमाल किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा…
डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पटना हवाई अड्डे पर प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा, “उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है, उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।” प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “पटना हवाई अड्डे पर, प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है, उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।” https://twitter.com/narendramodi/status/1928365755839476062
BIHAR बिहार में हवाई संपर्क बढ़ाने और अवसंरचना ढांचे को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, इसके प्राचीन शहर और राजधानी पटना को अपने हवाई अड्डे पर एक अत्याधुनिक टर्मिनल मिला है, जिसे 1,200 रुपए करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। यह हवाई अड्डा 65,150 वर्ग मीटर में विस्तारित है और इसे व्यस्त समय के दौरान 3 हजार यात्रियों और वार्षिक रुप से एक करोड़ यात्रियों को संभालने के लिए तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल पटना के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन…
जमशेदपुर। आज साकची काली माटी रोड पर श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित मीठे जल एवं चने की छबील सेवा में सहभागिता की और संगत का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। यह सेवा साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी सरदार सुरजीत सिंह जी (छीते पाजी), उनके परिवारजनों तथा स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से संपन्न हुई। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि गुरु अर्जन देव जी महाराज के उस अतुलनीय बलिदान की स्मृति है, जिसे उन्होंने देश और धर्म की मर्यादा और राष्ट्र की आत्मा की…
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ चलाये जा रहे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत मई के अंतिम सप्ताह में यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय के सहयोग से दूसरा स्वास्थ्य शिविर आज नरवा पहाड़ के राजगोहा ग्राम स्थित डोमजुड़ी पंचायत भवन में आयोजित हुआ, जहां शिविर का शुभारंभ आसनबनी तरफपरगना श्री हरिपदो मुर्मू, जिला परिषद सदस्य हिरण्मय दास, मुखिया अनीता मुर्मू, उपमुखिया जयगोपाल दास की उपस्थिति में ग्रामीणों के जांच के साथ चिकित्सक डॉ. जया मोईत्रा एवं उनके सहयोगी पारा मेडिकल टीम ने…
जमशेदपुर। जमशेदपुर में भाजपा के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों को लेकर शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक साकची स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षगण शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों के ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा की ओर से निर्देशित कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई। बैठक के दौरान पिछले दिनों सोशल मीडिया के सह संयोजक…
सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 31मई 2025 विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तर गोल – उत्तर ऋतु – ग्रीष्म मास – ज्येष्ठ पक्ष – शुक्ल तिथि – पंचमी. रात्रि. 8.16 तक / षष्ठी वार – शनिवार नक्षत्र – पुष्य. रात्रि. 9.07 तक / अश्लेषा सूर्योदय – 04:59 सूर्यास्त – 06:32 राहुकाल – प्रातः 9.06 से 10.48 तक(अशुभ) पंचक – आज नहीं है दिशाशूल – पूर्व दिशा दोष परिहार – उड़द का सेवन कर यात्रा करें आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने…
पटना/जयनगर: मधुबनी जिले के जयनगर निवासी अजय सिंह ने माँ अन्नपूर्णा रक्त रक्षक के सदस्य ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस बार उन्होंने अपना कीमती रक्तदान कर एक गंभीर स्थिति में पटना के आईजीएमएस, पटना में भर्ती मधुबनी जिले के एक जरूरतमंद मरीज कर मरीज की जान बचाई। यह उनका 5वां रक्तदान किया। मरीज का एक आवश्यक ऑपरेशन होना था, लेकिन कोई भी डोनर नहीं होने के कारण अस्पताल में तुरंत खून उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। जब यह जानकारी माँ अन्नपूर्णा के मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत तक पहुंची, तो उन्होंने बिना…
