— झारखंड ओडिशा सीमा के समीप पांड्राशाली गांव स्थित कल्पना चावला साइंस क्लब में “पीरियड एंड साइंस” कार्यशाला आयोजित — ग्रामीण बच्चों की बेहतरी को लगातार प्रयासरत सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन का 8वा वर्षगांठ चाईबासा / जमशेदपुर : सुदूर ग्रामीण इलाके में निवास करने वाले बच्चे गुणवतापूर्ण शिक्षा के अभाव में विज्ञान की शिक्षा के प्रति रुचि जागृत नहीं कर पाते। वही समाज में व्याप्त रूढ़िवादी विचारधारा व अंधविश्वास को दूर भगाने के लिए देश के भविष्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकसित किया जाना भी जरूरी है। सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन ने शिक्षा, माहवारी स्वच्छता, किशोरी महिला स्वास्थ्य…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। मुखी समाज झारखंड ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि जैसे पहले मुखिया एवं स्थानीय पदाधिकारी की अनुशंसा पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत होता था, वही व्यवस्था दोबारा लागू करवाएं। समाज के अध्यक्ष मनोज मुखी, सुरेश मुखी, राजू मुखी, नितिन मुखी, संदीप मुखी, देव मुखी, संजय कंसारी, पोरेस मुखी और अनिकेत मुखी ने यहां जारी ज्ञापन में कहा कि वे लोग झारखंड के मूल वासी हैं। उनकी पीढ़ियां यहां खप गईं। समाज के अधिकांश लोग भूमिहीन हैं। समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है जिससे नई पीढ़ी…
जमशेदपुर, 29 मई। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किये जाने वाले सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण 5 जून से 10 जून तक रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जायेगा। प्रत्येक माह की भांति प्रशिक्षक के रूप में विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे और कम्पनी सेफ्टी, प्राथमिक सहायता व चिकित्सा के तहत बॉडी सिस्टम, घाव, जलने, हड्डी के टूटने, आंतरिक या बाह्य रक्त श्राव, कटने-फटने या दिल की धड़कन व सांस रुकने पर सीपीआर विथ माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन, डूबने पर शेफर्स मेथड का उपयोग, दूर्घटना होने पर किये जाने वाले प्रथामिक चिकित्सा के साथ ही इमरजेंसी…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि घाटशिला के जिला परिषद सदस्य करन सिंह को जबरन जेल भेजा गया है। यह लोकतंत्र की हत्या के समान है। यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि करन सिंह के खिलाफ मारपीट और रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराने वाले सज्जन गुरुवार की सुबह उनके पास आए और कहा कि करन उनके परिचित हैं। उनसे गलतफहमी हो गई थी। वह शिकायत को वापस लेना चाहते हैं। श्री राय के अनुसार, शिकायत वापस लेने के लिए जब शिकायतकर्ता घाटशिला थाना पहुंचे तो वहां के थानेदार ने एक…
जमशेदपुर। गुरूवार को मारवाड़ी समाज द्धारा समाजसेवी स्वर्गीय विनोद कुमार अग्रवाल के जन्मदिवस पर उनकी याद में साकची बाजार श्री शिवमंदिर के सामने आम लोगों के बीच प्रसाद (भोजन हलवा, पुलाव, पुड़ी, सब्जी, शीतल जल) का वितरण किया गया। इसका आयोजन स्वर्गीय विनोद अग्रवाल के पुत्र लालचंद एवं बबलू अग्रवाल द्धारा किया गया था। जिसमें तीन हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसे सफल बनाने में समाज की महिलाएं क्रमशः निशा सिंघल, अनिता अग्रवाल, अनिता केडिया, राखी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, केसर छावछरिया आदि का भी योगदान रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मारवाड़ी समाज के गणमान्य क्रमशः…
रेल खबर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा डीडीयू, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, काजीपेट के रास्ते दानापुर और चर्लपल्ली (हैदराबाद) के मध्य गाड़ी संख्या 07419/07420 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन संशोधित समयानुसार तथा संयोजन के साथ निम्नानुसार किया जाएगा – गाड़ी सं. 07419 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 31.05.2025 से 28.06.2025 तक प्रत्येक शनिवार को चर्लपल्ली से 15.20 बजे खुलकर अगले दिन रविवार 21.40 बजे डीडीयू, 23.00 बजे बक्सर, 23.40 बजे आरा रूकते हुए सोमवार को 01.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 07420 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 02.06.2025 से 30.06.2025 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर…
धनबाद यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर दिनांक 29.07.25 से सिकंदराबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस एवं दिनांक 01.08.25 से दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन आईसीएफ कोच के स्थान पर अत्याधुनिक एलएचबी कोच से किया जाएगा । ( वर्तमान में यह गाड़ी चर्लपल्ली –दरभंगा के बीच चल रही है ) इसके परिणामस्वरूप गाड़ी सं. 17005/ 17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित का 02 कोच, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के 06 कोच, शयनयान श्रेणी के 08 कोच एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे। एलएचबी कोच यात्रियों को…
जमशेदपुर। एक बार फिर दक्षिण पूर्व रेलवे टाटा— पूरी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रयास शुरु कर दिया है।यह ट्रेन टाटा से घाटशिला , हिजली, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड के रास्ते पूरी आना -जाना करेगी। इस ट्रेन चलाने के लिए टाटा –ब्राह्रापूर वंदे भारत के रैक का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि ऱेलवे इसको लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। टाटानगर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस: मार्ग, दूरी, यात्रा समय टाटानगर से पुरी वंदे भारत ट्रेन कटक से होकर चलने की संभावना है। टाटानगर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे से भी कम समय में 515…
बिलासपुर मंडल प्रशासन द्वारा रेलवे कर्मचारियों के हितों, उन्हें स्वस्थ कार्यालयीन वातावरण प्रदान करने, उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण तथा उन्हें स्वास्थ्य लाभ उपलव्ध कराने के उद्देश्य से कर्मचारी शिकायत निवारण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल के मार्गदर्शन में आज 29 मई 2025 को मंडल के मनेन्द्रगढ़ के रेलवे इंस्टीट्यूट में मंडल कार्मिक विभाग के सौजन्य से कर्मचारी शिकायत निवारण एवं मंडल स्वास्थ्य विभाग व रेलवे द्वारा अनुबंधित जीवन ज्योति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल अम्बिकापुर के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का…
परियोजना से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को पश्चिमी तट के बंदरगाहों से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी हर वर्ष 38 करोड़ किलो CO₂ की बचत, पर्यावरण को मिलेगा 1.5 करोड़ पेड़ों जितना लाभ खजुराहो से ओंकारेश्वर तक, रेलवे बनेगा मध्यप्रदेश पर्यटन का सेतु डेस्क। प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान के अंतर्गत रतलाम-नागदा रेलखंड की तीसरी और चौथी रेल लाइन को मंजूरी के उपलक्ष्य में में रेल भवन, नई दिल्ली आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की। इस अवसर पर मंच पर उज्जैन-अलोट के सांसद श्री…
