जमशेदपुर: भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि यह महापर्व भक्ति, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है, जो लोगों को प्रेम, एकता और सेवा की भावना से जोड़ता है। Jamshedpur News :बाइकर गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद सांसद महतो ने कहा, “मैं झारखंड के सभी भाइयों और बहनों को रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भगवान श्रीजगन्नाथ की कृपा और आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।”…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर । जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सक्रिय एक बाइकर गैंग के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गैंग बाइक स्टंट के नाम पर खुद की और आम लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका था। नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) कुमार शिवाशीष ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लंबे समय से इस गैंग की गतिविधियों को लेकर स्थानीय नागरिकों की शिकायतें मिल रही थीं। गैंग के सदस्य न केवल स्टंट कर सड़क पर उत्पात मचाते थे, बल्कि अपराधों में…
जमशेदपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक सामाजिक पहल करते हुए पुर्वी सिंहभूम ज़िला अग्रवाल सम्मेलन (अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की इकाई) द्वारा मंगलवार की सुबह न्यू बाराद्वारी, साकची में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर 50 पौधे लगाए गए। जिनमें अधिक ऑक्सीजन देने एवं कम देखभाल की आवश्यकता वाले पौधे शामिल हैं। ज़िला अग्रवाल सम्मेलन की टीम ने लगाये गये पौधों का देखभाल करने की भी जिम्मेवारी ली हैं। यह कार्यक्रम अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अग्रवाल एवं मारवाड़ी समाज के कई पर्यावरण-प्रेमी शामिल हुए। जिसमें महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की…
सम्पर्क:- पं कुंतलेश पाण्डेय कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 27 जून 2025 वार – .शुक्रवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिण गोल – उत्तर ऋतु – वर्षा मास – आषाढ़ पक्ष – शुक्ल तिथि – द्वितीया. पूर्वा.11.20 तक / तृतीया नक्षत्र – पुनर्वसु. प्रातः 7.22 तक / पुष्य सूर्योदय – 05:01 सूर्यास्त – 06:40 राहुकाल – पूर्वा.10.52 से 12.35 तक(अशुभ) पंचक – आज नहीं है दिशाशूल – पश्चिम दिशा दोष परिहार – जौ का सेवन कर यात्रा करें आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आप ज़िंदगी की ओर एक…
सरायकेला-खरसावां । जिले में पुलिस महकमे में एक बार फिर तबादले और नई पदस्थापनाओं की सूची जारी की गई है। इसके तहत तीन थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार, संजीव कुमार सिंह को आरआईटी थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में पुलिस केन्द्र में पदस्थापित थे। ADITYAPUR NEWS :एमएसएमई को चाहिए दीर्घकालिक नीति और समर्थन: एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल आरआईटी की कमान संजीव सिंह को संजीव कुमार सिंह को आरआईटी थाना की कमान सौंपी गई है, जो जिले के प्रमुख औद्योगिक और संवेदनशील क्षेत्रों में गिना जाता है।…
जमशेदपुर। पेसा कानून को लेकर झारखंड सरकार की उदासीनता पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने गुरुवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेसा कानून को लागू करने में टालमटोल कर रही है जिससे वे माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना कर रही है, जो लोकतंत्र और संविधान के लिए अत्यंत चिंताजनक है। Jamshedpur News :धूल फाँक रही सैकड़ों व्हीलचेयर: पोटका प्रखंड कार्यालय की लापरवाही पर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने जताई चिंता, की जवाबदेही तय…
आदित्यपुर: इंटरनेशनल एमएसएमई डे (International MSME Day) की पूर्व संध्या पर शनिवार को आदित्यपुर स्थित एसिया भवन में एचडीएफसी बैंक के सौजन्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की आर्थिक उपलब्धियों को पहचान देना और उनके सामाजिक योगदान को एक सार्वजनिक मंच पर उजागर करना था। कार्यक्रम के दौरान आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित एमएसएमई इकाइयों को सम्मानित किया गया। ये इकाइयाँ अपने नवाचार, रोजगार सृजन और निर्यात में योगदान के लिए जानी जाती हैं। इन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। Adityapur Small…
डेस्क। आईसीएओ शिकागो कन्वेंशन (1944) के हस्ताक्षर करने वाले देश के रूप में भारत आईसीएओ अनुलग्नक 13 और विमान (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियम, 2017 के अनुसार विमान दुर्घटनाओं की जांच करता है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ऐसी जांच के लिए नामित प्राधिकारी है। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 से जुड़ी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद, एएआईबी ने तुरंत जांच शुरू की और निर्धारित मानदंडों के अनुसार 13 जून 2025 को एक बहु-विषयक टीम का गठन किया। अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार गठित इस टीम का नेतृत्व एएआईबी के महानिदेशक करते हैं और इसमें एक विमानन देखभाल विशेषज्ञ, एक एटीसी अधिकारी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड…
जमशेदपुर,: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर से पूरे राज्य में चिंता की लहर है। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए गहरी चिंता व्यक्त की है। सांसद महतो ने कहा, “दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी झारखंड की आत्मा हैं। उनकी अस्वस्थता की खबर सुनकर मैं अत्यंत व्यथित हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शीघ्र स्वस्थ हों और हमारे बीच पहले की तरह सक्रियता से लौटें।” उन्होंने आगे कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड की…
जमशेदपुर। सामाजिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक संस्था श्री शिव शक्ति परिवार के तत्वावधान में 60 श्रद्धालुओं का एक भव्य जत्था कल शुक्रवार शाम 5 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी एक्सप्रेस द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होगा। इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व आदरणीय मिथिलेश शरण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का यह जत्था मार्ग में त्रिवेणी संगम स्नान, खाटू श्याम, मेहंदीपुर बालाजी, सरासर बालाजी तथा झारखंड महादेव के दर्शन करते हुए जम्मू पहुँचेगा। जत्थे में 40 पुरुष और 20 महिला भक्त शामिल हैं। यह जत्था 3 जुलाई को बालटाल बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए प्रस्थान करेगा और 6…
