नेमरा, रांची |झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत दिशोम गुरु, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन के पारंपरिक अंत्येष्टि उपरांत होने वाले अनुष्ठानों को लेकर गांववासियों के साथ विस्तृत चर्चा की।इस दौरान उन्होंने तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म जैसे पारंपरिक विधानों को लेकर ग्रामीणों से सुझाव और अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु की परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार सभी रस्मों का पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ पालन किया जाएगा। READ MORE :Jharkhand News :गुरुजी को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हुए चंपई सोरेन, नम…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बुधवार को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से चैम्बर भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा थे। उन्होंने कहा, “आदिवासी समाज की अस्मिता और अधिकारों के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके संघर्ष और तप के कारण ही झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ।” सभा में सदस्यों ने गुरुजी से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को साझा किया।…
जमशेदपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार की शाम नामदा बस्ती में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष मदन मोहन प्रसाद ने की। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। खासकर बीते जून माह में हुए प्रदेश कार्यकारिणी सम्मेलन के खर्च का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।…
(रांची)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने उनके मोहराबादी स्थित आवास पहुंचे। गुरुजी के पार्थिव शरीर के समक्ष पहुंचते ही चंपई सोरेन की आंखें नम हो गईं और वे भावुक हो उठे। उन्होंने झुककर पुष्पांजलि अर्पित की और कुछ क्षण मौन रहकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। शोकाकुल स्वर में उन्होंने कहा, “गुरुजी केवल राजनीतिक मार्गदर्शक नहीं, मेरे लिए पितातुल्य थे। उन्होंने हमें आदिवासी अस्मिता, संघर्ष और न्याय की राह पर चलना सिखाया। आज मैं खुद को बेहद अकेला महसूस कर रहा हूं।” श्रद्धांजलि अर्पण के पश्चात चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को पारंपरिक रीति- रिवाज एवं रस्म के साथ दी मुखाग्नि ================= ◆ दिवंगत शिबू सोरेन जी के अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग कोनों से हजारों की संख्या में पहुंचे थे लोग ================= ◆ राज्य की जनता ने नम आंखों और व्यथित मन से दिवंगत शिबू सोरेन जी के पार्थिव शरीर को किया नमन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होने के साथ झारखंड में एक युग का…
मुंबई: टाटा स्टील कलिंगानगर ने अपने कोल्ड रोलिंग मिल परिसर में स्थापित नई अत्याधुनिक कंटीन्यूअस गैल्वनाइजिंग लाइन (CGL-1) से पहले गैल्वनाइज्ड कॉइल्स के बैच का सफलतापूर्वक डिस्पैच किया है। इस बैच को करमवीर सिंह, जनरल मैनेजर (ऑपरेशंस), टाटा स्टील कलिंगानगर द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर रवींद्र कुमार जमुदा, अध्यक्ष, टाटा स्टील कलिंगानगर वर्कर्स यूनियन, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। यह उपलब्धि टाटा स्टील की उत्पादन क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है, विशेष रूप से ऑटोमोबाइल और घरेलू उपकरण (अप्लायंसेज) क्षेत्रों की बढ़ती मांगों को ध्यान में रखते हुए। नई और उन्नत कंटीन्यूअस…
जमशेदपुर। रविवार, 10 अगस्त तक जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया की साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो जेएनएसी कार्यालय पर कूड़ा के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। यह अल्टीमेटम यहां बिष्टुपुर स्थित विधायक सरयू राय के कार्यालय में आयोजित कदमा, सोनारी और बिष्टुपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया गया। बैठक में इस बात पर गंभीर नाराजगी जताई गई कि कई बार साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं को लेकर जेएनएसी के पदाधिकारियों से मुलाकात की गई, उन्हें ज्ञापन दिया गया लेकिन बदले में मिला सिर्फ आश्वासन। जेएनएसी के उप नगर आयुक्त से कई बार मुलाकातें की गई,…
पटमदा: ज्ञानवर्धक व प्रेरणादाई फिल्मों का समाज के हर तबके तक पहुंच होना आवश्यक है, इसी सोच के साथ युवा फिल्म निर्माताओं से सजी वीपीआरए फाउंडेशन ने सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में गांव फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ किया। फेस्टिवल के माध्यम से प्रेरणादाई व समाज के लिए उपयोगी फिल्मों का प्रदर्शन गांव गांव में किए जाने की योजना है। इसी क्रम में बुधवार को पटमदा स्थित राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय में बच्चों के लिए प्रेरणादायी फिल्म “आई एम कलाम”, कृषि आधारित ग्रामीण सभ्यता पर आधारित संताली फिल्म “हिदीज” व कोरोना काल के दौरान सैनिटरी पैड रिलीफ…
हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आनंद विहार और पटना के मध्य प्रयागराज-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-पाटलिपुत्र के रास्ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 04090/04089 स्पेशल के 105 फेरे चलाए जाएंगे । गाड़ी सं. 04090 आनंद विहार-पटना स्पेशल दिनांक 08.08.2025 से 20.11.2025 तक प्रतिदिन आनंद विहार से 14.25 बजे खुलकर 21.30 बजे कानपुर सेंट्रल, अगले दिन 00.20 बजे प्रयागराज, 03.10 बजे वाराणसी, 04.55 बजे गाजीपुर सिटी, 05.55 बजे बलिया, 06.20 बजे सहतवार, 06.45 बजे सुरेमनपुर, 08.05 बजे छपरा एवं 10.10 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 11.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी । READ MORE :INDIAN RAILWAYS : धनबाद स्टेशन पर चलाया गया किला बंदी टिकट चेकिंग…
जमशेदपुर। बुधवार को श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उनके नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व एवं समाज सेवा की भावना को सभी ने याद कर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : 31 अगस्त को तुलसी भवन बिष्टुपुर में होगा…
