
जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मंदिर में श्री श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ के 17वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 10 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित होगा।इस आयोजन का संचालन शहर की धार्मिक संस्था मित्र कांवड़ संघ, टाटानगर द्वारा किया जा रहा है। आयोजन स्थल सत्यनारायण श्याम मंदिर, श्रीराम मंदिर के पीछे स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
READ MORE :Jamshedpur News :दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी के. राजू से मिले सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता
कलश यात्रा से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ
संस्था के अध्यक्ष रामाकांत साह ने बताया कि शिव कथा का शुभारंभ मंगलवार, 10 मार्च की सुबह 8 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल सत्यनारायण श्याम मंदिर तक पहुंचेगी।इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे।
प्रसिद्ध कथावाचक सुनाएंगे शिव महापुराण
कथा का वाचन चित्रकूट मधुसूदन सेवाधाम के प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी सूदर्शनाचार्य जी महाराज व्यासपीठ से करेंगे।वे प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगे। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक विशेष पूजन-अर्चना का भी आयोजन किया जाएगा।
READ MORE :Jamshedpur News :खुशहाल महिला – खुशहाल परिवार” विषय पर ब्रह्माकुमारीज ने आयोजित किया महिला दिवस
16 मार्च को होगा विशाल संकीर्तन
संस्था के सदस्य मनीष कश्यप ने बताया कि शिव कथा के अंतिम दिन 16 मार्च को बिष्टुपुर स्थित जलाराम भवन में शाम 8 बजे से देर रात तक बाबा बासुकीनाथ का विशाल संकीर्तन आयोजित किया जाएगा।
इससे पहले शाम 7 बजे पूजा और महाआरती का आयोजन होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारा भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
विशाल संकीर्तन में कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा ‘पवन’, देवघर की रेणु झा तथा स्थानीय कलाकार अशोक अग्रवाल और अनुभव अग्रवाल अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे।मित्र कांवड़ संघ ने शहर के सभी श्रद्धालुओं से शिव कथा और संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।


