
जमशेदपुर। आगामी Ram Navami महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव भूपेंद्र सिंह ने किया।बैठक में रामनवमी महोत्सव को भव्य, अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर सर्वसम्मति बनी।
पिछले वर्ष की सफलता का किया उल्लेख
अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने पिछले वर्ष आयोजित रामनवमी अखाड़ा जुलूस की सफलता का उल्लेख करते हुए सभी अखाड़ा समितियों, पदाधिकारियों और प्रशासन के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जो सभी समितियों के समन्वय और समर्पण का परिणाम था।साथ ही उन्होंने पिछले वर्ष कुछ स्थानों पर आई कमियों पर भी चर्चा करते हुए इस वर्ष आयोजन को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।
नशामुक्त रामनवमी मनाने का संकल्प
बैठक में समिति के संरक्षक नीरज सिंह ने सभी अखाड़ा समितियों और जोनल पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी समितियों ने अनुशासन और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।समिति ने इस वर्ष नशामुक्त रामनवमी महोत्सव मनाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी अखाड़ा संचालकों से अपील की गई कि शोभायात्रा में ध्वज और उससे संबंधित रस्सी को केवल शुद्ध और सात्विक व्यक्तियों द्वारा ही उठाया जाए।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रामनवमी महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। समिति का मानना है कि इससे नारी शक्ति के सम्मान का संदेश समाज तक पहुंचेगा और आयोजन की भव्यता भी बढ़ेगी।
READ MORE :Jamshedpur News :खुशहाल महिला – खुशहाल परिवार” विषय पर ब्रह्माकुमारीज ने आयोजित किया महिला दिवस
प्रत्येक थाना क्षेत्र में बनेगी समिति
समिति ने प्रत्येक थाना क्षेत्र में केंद्रीय समिति की टीम गठित करने का निर्णय लिया है। यह टीम अखाड़ा समितियों की शोभायात्रा के दौरान उनके साथ रहकर समन्वय और सहयोग सुनिश्चित करेगी।समिति के प्रत्येक पदाधिकारी को पांच-पांच अखाड़ा समितियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो कलश यात्रा से लेकर शोभायात्रा तक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
सोशल मीडिया पर अफवाहों पर रहेगी नजर
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय समिति के सोशल मीडिया प्रभारी विभिन्न प्लेटफॉर्म पर फैलने वाली भ्रामक और विवादित खबरों पर नजर रखेंगे। ऐसी सूचनाओं की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को दी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति से बचा जा सके।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का सहयोग
बैठक के दौरान Vishva Hindu Parishad और Bajrang Dal के पदाधिकारियों ने भी केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति में शामिल होकर सहयोग देने का निर्णय लिया। समिति के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से समिति में शामिल किया।
नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
पप्पू सिंह, नित्यानंद सिन्हा और डॉ. संतोष गुप्ता को सलाहकार बनाया गया।
जनार्दन पांडेय को साउथ जोन ‘ए’ का प्रभारी और अवतार सिंह को वेस्ट जोन ‘ए’ का प्रभारी नियुक्त किया गया।
आदित्य वर्मा को सह सचिव एवं जोनल संयोजक बनाया गया।
धर्म कुमार, राहुल कश्यप और टी. विशाल राव को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक के अंत में कोषाध्यक्ष शंभू मुखी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा सभी से मिलकर रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का आह्वान किया।बैठक में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संरक्षक नीरज सिंह, रामबाबू तिवारी, पवन सिंह, दिवाकर सिंह, भास्कर मुखी, संयोजक प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद अशोक सिन्हा, नंदलाल सिंह, कोषाध्यक्ष शंभू मुखी, प्रेम झा, अंकेक्षक प्रदीप दास, सचिव अभिषेक सिंह, ओमियो ओझा, अर्जुन शर्मा राघवेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र कुमार, सोशल मीडिया सह प्रभारी सतीश मुखी विजय वर्धा, हर्ष नायडू, मां मनसा मंदिर अखाड़ा समिति से शिव शंकर सिंह, नार्थ जोन से सुनील सिंह, रजीव सिंह, ईस्ट जोन संयोजक बलराम रजक (रजक समाज अखाड़ा), सह-संयोजक कृष्णा बारीक (वनराज अखाड़ा), न्यू मार्केट अखाड़ा से के. नरसिम्हा राव, सेंट्रल जोन ‘बी’ संयोजक शैलेश गुप्ता (अमर ज्योति अखाड़ा), महेंद्र रजक (रजक अखाड़ा), दीपक यादव (वीरमंच अखाड़ा), राजू यादव (शिवलाल अखाड़ा), जय राज कुमार (रोहन अखाड़ा), कामेश्वर लाल (जोहन अखाड़ा), सपन दास (समाई झोपड़ी अखाड़ा), संतोष कुमार (संतोष अखाड़ा), राकेश सिंह (जय मंगल अखाड़ा), मनोज खत्री (बजरंग अखाड़ा गोलमुरी), श्याम लाल (देना अखाड़ा), विक्की सोना (कलिंगा अखाड़ा), कैलाश सिंह (संकट मोचन अखाड़ा), इंदरजीत सिंह, मोहन कुमार (शीतला मंदिर अखाड़ा, गाढ़ाबासा) मंगलनाथ मुखी (वीर बजरंग अखाड़ा), राजू सिंह (शिव हनुमान मंदिर अखाड़ा), अशोक पांडेय (शिव-दुर्गा अखाड़ा), कमलेश यादव (नंदनगर अखाड़ा), रवि भूंइया एवं धर्मजीत कुमार व अन्य उपस्थित थे।


