Author: BJNN Desk

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

दुमका झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत, दुमका के विजयपुर में एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव और स्वरोजगार ड्राइव का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से, कुल 19 युवतियों को नौकरी के प्रस्ताव पत्र मिले, जिससे उनके आत्मनिर्भर बनने का सपना साकार हो रहा है।यह कार्यक्रम एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, विजयपुर द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें एयरोसॉफ्ट के बिरसा सेंटर (गोपीकांदर, काठीकुंड और जरमुंडी) के प्रशिक्षित युवाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में 210 प्रशिक्षित युवा और युवतियां शामिल हुईं। स्वरोजगार को मिला बढ़ावा इस अवसर पर, उन महिलाओं को भी प्रोत्साहन दिया गया, जो स्वरोजगार…

Read More

जमशेदपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ प्रदर्शन सह कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक पुस्तकालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से हुई और यह बिष्टुपुर पोस्टल पार्क तक पहुंचा। पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और भाजपा व निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उनका कहना था कि हालिया चुनाव में बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई है, जिसमें आम मतदाताओं के अधिकारों का हनन किया गया। मार्च को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने…

Read More

हाजीपुर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । यात्रियों की मांग एवं इस ट्रेन की उपयोगिता को देखते हुए इनके परिचालन अवधि में निम्नानुसार विस्तार किया जा रहा है:- 1. गाड़ी सं. 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल अब 19.08.25 से 30.11.25 तक प्रतिदिन परिचालित की जायेगी । 2. गाड़ी सं. 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल अब 20.08.25 से 01.12.25 तक प्रतिदिन परिचालित की जायेगी । 3. गाड़ी सं. 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब धनबाद से 16.08.2025 से 13.09.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को चलायी जाएगी…

Read More

हाजीपुर रेलवे प्रशसन द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये क्षमता विस्तार हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाये गये हैं। इसी क्रम में छपरा से बाराबंकी के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग सिस्टम लगाने का कार्य चल रहा है । इसको आगे बढ़ाते हुये गोरखपुर-गोण्डा रेल खण्ड पर स्थित गोविन्दनगर-टिनिच- गौर-बभनान के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशन हेतु नान इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण 18 अगस्त, 2025 को ब्लाक दिये जाने के फलस्वरूप ट्रेनों के परिचालन में बदलाव निम्नवत किया जायेगा तथा कुछ गाड़ियों का बभनान और गौर स्टेशनों पर अस्थाई रूप से ठहराव नही दिया जायेगा। READ MORE…

Read More

यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने का एक सराहनीय प्रयास था, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.इस वर्ष की प्रतियोगिता का मुख्य विषय “बुकवर्म्स” यानी किताबी कीड़ा था. इस थीम के माध्यम से आयोजकों का उद्देश्य यह संदेश देना था कि आजकल बच्चे मोबाइल फोन, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इतने व्यस्त हो गए हैं कि किताबों से उनका जुड़ाव कम होता जा रहा है. प्रतियोगिता का मकसद बच्चों को पुस्तकों की अद्भुत दुनिया से दोबारा जोड़ना, पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना और ज्ञान की प्यास जगाना था.…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रदेश के वित्त मंत्री को एक पत्र लिख कर विभिन्न बैंकों में विभागों, प्रमंडलों एवं जिलों द्वारा जमा की गई राशियों को अविलंब राज्य की समेकित निधि में जमा कराने का आग्रह किया है। प्रदेश के वित्त मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि अवव्हृत राशि को वापस समेकित निधि में जमा करना आवश्यक है। इतना ही नहीं, इन राशियों के मद में बैंक खातों में उपार्जिंत ब्याज के राशि को भी वापस समेकित निधि में जमा किया जाना है। इस विषय में राज्य के प्रधान महालेखाकार का स्पष्ट निर्देश…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के नमोटोला में बुधवार देर रात एक हृदय विदारक वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के रूप में कार्यरत शिल्पी मुखर्जी की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली तो मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका के पति साहेब मुखर्जी का शव सुंदरनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला है। शुरुआती जांच में यह मामला पति द्वारा पत्नी की हत्या करने और बाद में आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। सूत्रों के…

Read More

माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की प्रेरणा एवं उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की पहल पर आयोजित इसरो के शैक्षणिक भ्रमण पर गई सरकारी स्कूलों की 28 छात्राओं का तीसरे दिन का कार्यक्रम खेल, इतिहास और विज्ञान के रोचक अनुभवों से भरपूर रहा। छात्राओं ने चेन्नई स्थित एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम का भ्रमण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रबंधन, मैदान की संरचना, खिलाड़ियों की सुविधाओं तथा मैच संचालन की बारीकियों की जानकारी प्राप्त की। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक इसके बाद छात्राएं रेलवे म्यूजियम पहुंचीं, जहां उन्होंने भारतीय रेलवे के विकास इतिहास, पुराने लोकोमोटिव,…

Read More

समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आहूत की गई । उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे । बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा एवं जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं सेवन को रोकने के लिए चल रहे विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की…

Read More

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, कुपोषण, परिवार नियोजन, ममता वाहन की उपलब्धता समेत गैर-संचारी रोगों की रोकथाम सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा की गई। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : देसी श्वान पर भी लुटाएं प्रेम और पैसा बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2025-26 में 8 गर्भवती माताओं की मृत्यु विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से हुई है। उपायुक्त ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एक भी मृत्यु होना प्रशासन की नाकामी है, सभी एमओआईसी जिम्मेदारी लें…

Read More