
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड में माह-ए-रमज़ान के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
READ MORE :Jamshedpur News :मानगो नगर निगम की नई महापौर सुधा गुप्ता ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रमज़ान का पाक माह हमें सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
दुआ और मानव सेवा का महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि माह-ए-रमज़ान हम सभी को त्याग, तपस्या, करुणा और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना करते हुए रमज़ान की मुबारकबाद दी।
सामूहिक दुआ और सामाजिक एकता
इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने आमंत्रित अतिथियों के साथ सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की खुशहाली, आपसी भाईचारे और प्रगति के लिए अल्लाह-ताला से प्रार्थना की।
मौके पर विभिन्न समुदायों और धर्मों के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और सद्भाव की मिसाल पेश की।
READ MORE :Jamshedpur News:संजीव सरदार ने सदन में झारखंड-उड़ीसा सीमा पर तिरिंग काली मंदिर मुख्य पथ के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण की उठाई मांग
रोजेदारों की उपस्थिति और नमाज़
रोजेदारों ने नमाज़ अदा कर समाज, राज्य और देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इस आयोजन से यह संदेश गया कि धार्मिक पर्व समाज में भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री श्री दीपक बिरुवा, मंत्री श्री चमरा लिंडा, मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री श्री हफीजूल हसन, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, विधान सभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो सहित विधायकगण उपस्थित रहे।




