
पोटका : पोटका प्रखण्ड अंतर्गत कलिकापुर ग्राम में आयोजित 24 प्रहर व्यापी श्री श्री चैतन्य महाप्रभु महामिलन उत्सव सह अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ मंगलवार को विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी रनीता सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और फीता काटकर आयोजन का उद्घाटन किया।
READ MORE :Jamshedpur News :CGC यूनिवर्सिटी, मोहाली ने 50 करोड़ की CGCUET स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शानदार शुरुआत
इस दौरान रनीता सरदार ने संकीर्तन में भाग लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारा बढ़ाने का कार्य करते हैं।
आयोजकों ने बताया कि 24 घंटे चलने वाले इस अखंड संकीर्तन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
मौके पर विधायक संजीव सरदार के अनुज तरुण सरदार, प्रखण्ड कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल, मुखिया बाघराय सोरेन, पंचायत समिति सदस्य दीपक भगत, झामुमो नेता हितेश भगत, धनपति भगत समेत माता शची ठाकुरनी सेवा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



