Author: BJNN Desk

अजीत कुमार.जामताड़ा.23 मार्च. लोकसभा चुनाव २०१४ में दुमका संसदिये क्षेत्र में युवाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी. अबतक के चुनाव में रिजल्ट को जामताड़ा जिला प्रभावित करता रहा है. पिछले चुनाव में जामताड़ा और नाला विधानसभा की भूमिका निर्णायक रही थी. इन्ही दोनों विधानसभा ने गुरु जी की जीत पक्की की थी. मतदाताओ ने जमकर वोट डाला था. गुरु जी को जामताड़ा विधानसभा से ४२,६६२ तथा नाला विधानसभा से ३२,५६४ वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्यासी सुनील सोरेन को जामताड़ा में ३११९१ तथा नाला में ३३६९० वोट पड़े थे. वावजूद इसके कुल वोट का प्रतिशत काफी कम था. मात्र ५०…

Read More

जमशेदपुर,23 मार्च रविवार को होली मिलन समारोह में कशौधन वैश्य समाज ने 17 अप्रैल गुरूवार को लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत वोट देने का संकल्प लिया। होली मिलन समारोह लक्ष्मीनगर के बजरंगी बगान स्थित हनुमान मंदिर में रविवार की दोपहर में 1 बजे से शुरू हुआ, जो संध्या पांच बजे तक चला। समाज के गणमान्य लोगों ने भगवान के चरणों में गुलाल अबीर चढ़ाकर समारोह की शुरूआत की। इस मौके पर उपस्थित समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कमलेश्वर नाथ रामायण मंडली के द्वारा फाग गीत गाकर समारोह के रंगों को और सरोबर…

Read More

जमशेदपुर,23 मार्च साकची अग्रसेन भवन में 29 मार्च शनिवार को आयोजित श्री जीण माता महोत्सव में मंगल पाठ, निशान यात्रा और चुनड़ी के लिए कूपन का वितरण 25 मार्च मंगलवार से 28 मार्च शुक्रवार तक किया जायेगा। यह जानकारी जीण माता परिवार के संस्थापक शंभू खन्ना और अध्यक्ष महाबीर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने आगे बताया कि साकची रिफ्रयूजी मार्केट स्थित आद्रा भवन, जुगसलाई मेन रोड में शशिकला और गोलमुरी के सीताराम अग्रवाल के यहां पर कूपन मिलेगा। भक्तगण पहले आयें, पहले पायें की तर्ज पर तीनाों स्थानों में कहीं से भी…

Read More

संवाददाता,जमशेदपुर,23 मार्च जमशेदपुर के मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से रविवार को साकची स्थित आमबागान में आयोजित दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में वहां की संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। समारोह की शुरुआत गौरवी खान के गणेश वंदना से हुई। इसके बाद मिथिला आइडल के कलाकारों और समाज की महिलाओं और बच्चियों ने एक से बढ़कर एक मैथिली गीत व संगीत की प्रस्तुति दी। इनपर श्रोता रातभर झूमते रहे। समारोह में अतिथि के रूप में सांसद डॉ. अजय कुमार, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, झाविमो नेता दुलाल भुइयां थे। मौके पर सांसद डॉ. अजय कुमार ने…

Read More

संवाददाता.जमशेदपुर,23 मार्च आखिर आप नें जमशेदपुर में अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी।आप के द्वारा जारी किये गए लिस्ट में कुमार चंद्र मार्डी जमशेदपुर से उम्मीदवार बनाया हैं। मार्डी करनडीह के रहने वाले हैं। वे 1974 में छात्र युवा संघर्ष वाहिनी से जुड़े थे। शनिवार की रात मार्डी जमशेदपुर पहुंचे। यहां आप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर राहुल पाठक, संतोष जायसवाल, बिजेंद्र कुमार शर्मा, रईस अफरीदी, किशोर चंद्र ठक्कर, प्रीतपाल सिंह, अमरजीत सिंह बेदी, मो. हुसैन, निखिल कुमार आदि मौजूद थे।

Read More

सवाददाता.जमशेदपुर,23 मार्च जादूगोड़ा स्थित परमाणु उर्जा केन्द्रीय विद्यालय में नन डीएई में नामांकन को लेकर शनिवार को लक्की ड्रा का आयोजन किया गया , अभिभावकों द्वारा हंगामे की आशंका को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था का इन्तेजाम किया हुआ था , इस लक्की ड्रा में कुल ३६ बच्चो में से २२ बच्चो का चुनाव किया गया , और कक्षा एक के लिए चयनित किया गया , इस मौके पर स्कूल प्रबंधन के सदस्य , जादूगोड़ा थाना पुलिस , यूसिल के सुरक्षा अधिकारी और बच्चो के अभिभावक मौजूद थे , जिनके बच्चो का नाम लाटरी में नहीं आया…

Read More

बीजेएनएन ब्यूरों,जमशेदपुर.23मार्च यूसिल कर्मी तपन कुमार मांझी को नेशनल एथलेटिक्स मास्टर्स प्रतियोगिता में कोयम्बटूर ( मद्रास ) में हुए १०० मीटर रिले दौड में ११.०५ सेकेंड के साथ पूरा करने पर झारखंड के लिए गोल्ड मेडल जीता , तपन की इस उपलब्धि ने पुरे देश में झारखण्ड और यूसिल का मान बढ़ाया , उसकी इसी सफलता पर यूसिल प्रबंधन द्वारा शनिवार को तपन कुमार मांझी को सीएमडी दीवाकर आचार्या के द्वारा सम्मानित किया गया , इस अवसर पर दिवाकर आचार्या ने कहा की यह हमारे लिए गौरव की बात है की हमारे कर्मचारी ने पुरे झारखंड और यूसिल का नाम…

Read More

बीजेएनएन ब्यूरों,जमशेदपुर,22 मार्च स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्या ने कहा है कि 31 मार्च तक बैंक तीन हजार करोड़ रुपए का नन परफार्मिंग एसेट्स (एनपीए) बेचेगा। यह संपत्तियां एसेट रि-कंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसी) को बेची जाएंगी। एआरसी 18 कंपनियों का समूह है, जो नीलामी के जरिए एनपीए खरीदता है। शनिवार को बिष्टुपुर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में ई-लॉबी की लांचिंग के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गु्रप में शामिल उस कंपनी को एनपीए बेचा जाएगा, जो अधिक बोली लगाएगी। हाल ही में यूको बैंक ने 1500 करोड़ रुपए का एनपीए बेचा है। चेयरमैन ने…

Read More

बीजेएनएन ब्यूरों,नई दिल्ली,22 मार्च राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर श्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में असाधारण वीरता, अदम्य साहस और ड्यूटी के प्रति सर्वोच्च समर्पण प्रदर्शित करने के लिए सशस्त्र सेना कार्मिकों को तीन कीर्ति चक्र और दस शौर्य चक्र प्रदान किए। इनमें से पांच सैनिकों को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने सशस्त्र सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों को असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए 15 परम विशिष्ट सेवा पदक, 2 उत्तम युद्ध सेवा पदक, 2 अति विशिष्ट सेवा पदक पर बार और 22 अति विशिष्ट…

Read More

,बीजेएनएन ब्यूरोंं, नई दिल्ली.23 मार्च . लोकसभा चुनाव फर्स्‍ट – पास्‍ट – द पोस्‍ट मत प्रणाली के आधार पर कराए जाते हैं। इस प्रणाली के अंतर्गत डाले गए कुल मतों में अधिसंख्‍य मत प्राप्‍त करने वाले उम्‍मीदवार को विजेता घोषित किया जाता है, भले ही उसे पात्र मतदाताओं की कुल संख्‍या अथवा डाले गए मतों की कुल संख्‍या के कितने ही प्रतिशत मत मिले हों। 2009 के आम चुनाव में लोकसभा की 543 सीटों में से 120 सीटें ऐसे उम्‍मीदवारों ने जीतीं जिन्‍होंने अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में डाले गए कुल मतों में से 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्‍त…

Read More