डेस्क,जमशेदपुर, 18 अप्रैल टाटा स्टील के काॅर्पोरेट सेफ्टी डिपार्ट मेंट और सेफ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को टीएमडीसी, जमशेदपुर में स्कुली बच्चों के लिए साइबर सुरक्षा तथा साइबर कानून पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। आज के दौर में अवधारणा और अभ्यास, दोनों में ही तेजी से डिजिटाइजेशन का समावेश हो रहा है, ऐसे मे टाटा स्टील ने ना सिर्फ बच्चों को बल्कि उनके अभिभावकों को भी साइबर सुरक्षा तथा विभिन्न कानूनो को अनुपालन के प्रति जागरुक बनाने का बीड़ा उठाया। सेमिनार का शुभारंभ रुचि नरेन्द्रन, चेयरपर्सन, सेफ के स्वागत संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि किस…
Author: BJNN Desk
संवाददाता,जमशेदपुर,17 अप्रैल जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा माइंस स्थित अवैध स्क्रेप टालो में ताला लटक गया है और संचालक ताला लटका कर कहीं चले गए है , यहाँ बता दे की कुछ दिनों पहले रेलवे पुलिस ने राखा माइंस में स्क्रेप टाल में छापेमारी कर अवैध सामान पकड़ा था और कई लोगो को जेल भेजा था , इसी को देखते हुए अन्य अवैध कारोबारियों ने भी अपना टाल बंद कर दिया , इस संबंध में सामाजिक सह आरटीआई कार्यकर्ता सोनू कालिंदी ने एसएसपी से सूचना अधिकार के तहत वैध स्क्रेप टालो के संबंध में जानकारी मांगी है एवं जादूगोड़ा में…
महिला संग बदसलूकी कर उठाया ग्रामीण को गाँव वालों ने लगाया आरोप मामला कालापाथर का संतोष अग्रवाल,18 अप्रैल जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के कालापाथर गाँव में शुक्रवार सुबह दस बजे ग्रामीण गुरुपोदो भकत के घर के पीछे से घर आकर कुछ लोग गुरुपोदो भकत ( ५५ वर्षीय ) को जबरदस्ती उठा कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है घर की महिलाओ के द्वारा विरोध करने पर उसके साथ बदसुलकी किया गया इस संबध में जादुगोङा थाना में लिखीत शिकायत किया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना संबध में बताया जाता है कि कालापाथर निवाशी…
सचिन मिश्रा,सरायकेला,18 अप्रैल झारखण्ड में कल हुए सभी ६ लोकसभा संसदीय सीट के तहत सिंघ्भुम सीट के अंतर्गत सरायकेला – खरसावा जिला में रिकॉर्ड मतदान हुआ है . यहाँ कुल मतदान 73.85% हुआ है जो की सबसे अधिक है वही सरायकेला – खरसावा जिला ने जो ७२ % मतदान का लक्ष्य रखा था उसे प्राप्त कर लिया है पुरे जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र है जिसमे सरायकेला में तकरीबन ७० % वोट हुए , खरसावा में ७६ % जब की सबसे ज्यादा इच्चागढ़ में ७७.७ % वोट पड़े इस बात की जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी हंसराज…
सड़क किनारे भरावट नहीं होने से हो रही है दुर्घटना संतोष अग्रवाल ,जमशेदपुर.17 अप्रैल मुसाबनी हाता मुख्य सड़क इन दिनों खुनी सड़क बन गया है और इस सड़क ने केवल एक सप्ताह के अंदर सात से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है एवं दर्ज़नो लोग घायल हो चुके है , जब सड़क नहीं था तब भी लोगो को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था और जब सड़क बन गया है तब भी लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आलम यह है की जब किसी के घर के लोग कहीं जाने के लिए इस…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,17 अप्रैल जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में एक दो छिटफुट घटनाओ को छोङकर शांतिपुर्ण मतदान संपन्न हो गया ।सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया ,मानगो को मतदान संख्या 278 एस ओ एकदमी स्कुल मे मशीन खराब होने से कुछ देर के लिए वहां हंगामा सी स्थिती उत्पन रही इसके अलावे पोटका के राहरगोङा पंचायत के बुथ नम्बर 241कितडीह में 243 में ईवीए मशीन खराब रहने केकारण कुछ देऱ के लिए मतदान प्रभावित रहा लगभग दिन के बारह बजे उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने कई बुथो का दौरै किया और मतदान के बारे में जानकारी ली . जमशेदपुर…
दुरी बनी मजबूरी मतदान बहिष्कार का संतोष अग्रवाल,जमशेदपुर,17 अप्रैल अक्सर लोग विभिन्न समस्याओं एवं परेशानियों को लेकर मतदान का बहिष्कार करते है लेकिन संभवतः यह झारखंड का पहला क्षेत्र होगा जहाँ प्रशाशनिक सहयोग के अभाव में करीब २२३७ लोगो को मजबूरी में मतदान का बहिष्कार करना पड़ा , मुसाबनी प्रखंड के फोरेस्ट ब्लाक पंचायत के बूथ संख्या १९३ और १९४ के मतदान केंद्र का स्थानांतरण कर दिए जाने के कारण करीब २२३७ मतदाता वोट देने से वंचित हो गए , ग्रामीणों ने प्रशाशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है , आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सचिव भोजो सिंह बानरा…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,17 अप्रैल जमशेदपुर पुलिस को बीती रात एक बङी कामयाबी मिली ,शहर मे कई घटनाओ को अंजाम देने का मुख्य आरोपी माया भगत उर्फ लुल्हा को पुलिस ने मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड न -2 में मार गिराया ।पुलिस ने उसके पास से दो नाईम एम एम पिस्तौल और एक देशी कट्टा बरामद किया है ।घटना के संबध में एसएसपी अमोल होमकर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि माया भगत उर्फ लुल्हा एक बार फिर शहर में आ चुका हैं और शंकोसाई मे राजु नामक व्यक्ति के भाङे के मकान मे…
पटना डेस्क,16 अप्रैल बिहार में छह चरणीय लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के तहत कल सात सीटों के लिए मदान होगा. राज्य में जिन सात सीटों के लिए मतदान होगा जिनमें से कई सीटें माओवाद प्रभावित इलाकों में आती हैं जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. राज्य में पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, जहानाबाद, मुंगेर, आरा और बक्सर लोकसभा सीटों के लिए 117 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. मतदान के लिए 11,846 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इस दौरान अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व गृह सचिव आर के सिंह, लालू प्रसाद की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती, रामकृपाल…
विजय सिंह ,बी.जे.एन.एन. ब्यूरो झारखंड के १४ लोकसभा सीटों में से एक जमशेदपुर लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.देश की दो बड़ी प्रतिष्ठित टाटा घराने की टाटा स्टील और टाटा मोटर्स कंपनियों के अलावा यहाँ कई और बड़ी ,माध्यम और छोटी कंपनियां हैं.साधन संपन्न जमशेदपुर सीट की अपनी पहचान है क्योंकि राजधानी रांची के बाद (या कहें उससे भी पहले) सबसे महत्वपूर्ण शहर जमशेदपुर ही है. बहरागोड़ा ,घाटशिला,पोटका ,जुगसलाई ,जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम इन ६ विधान सभा क्षेत्रों को मिला कर बने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से वर्त्तमान में झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री (पूर्व) बाबूलाल मरांडी की अगुआई वाली…
