राजनीति के रास्ते सत्ता प्राप्त करना भारतीय जनता पर्टी का उद्देश्य नहीं -सरयू राय
केंद्र की तरह राज्य में भी भाजपा की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार – विद्युत वरण महतो
संवाददाता.जमशेदपुर,03 अगस्त
भाजयुमो जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन घालभूम क्लब साकची में रविवार को संपन्न हुआ। शिविर का उद्दघाटन जमशेदपुर पश्चिम के पुर्व विधायक और सरयू राय, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद, डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं0 दिनदयाल उपाघ्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन तथा माल्र्यापण कर किया।
अपने उद्दघाटन भाषण में सरयू राय ने कहा कि आज के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्य उसकी नीति सिद्धांत और कार्यकर्ता के क्या गुण होने चाहिए यह बताने के लिए आयोजित किया गया है। भाजपा के विचार और संस्कार बाकी पार्टीओं से अलग हैं हम राष्ट्र को सर्वोपरी मानकर राजनीत क्षेत्र में कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुॅंचाना हैं। केवल राजनीति के रास्ते सत्ता प्राप्त करना भारतीय जनता पर्टी का उद्देश्य नहीं है। भाजपा में कार्यकर्ता केवल पार्टी का सदस्य नहीं अपितु परिवार का सदस्य माना जाता है। आज झाारखंड के अनेक पर्टीयों के विधायक और नेता भाजपा से जुडने लगे हैं कारण उनको अपनी पार्टी के अंदर स्वतंत्रता नहीं मिलती है कार्य करने की वे मान चुके हैं की झारखंड का विकास भाजपा हीं कर सकती है। झारखंड में विकास करना है तो केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी भाजपा की सरकार पूणर््ा वहुमत से बनाना होगा। और यह कार्य करने का सुःअवसर अगले दो महिनों में हमें मिलने वाला है। हम कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव की तरह विधान सभा चुनाव में भी भाजपा के जीत का परचम लहरायेंगे।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि लोक सभा चुनाव की तरह हम विधान सभा चुनाव में भी एक तरफा जीत हांसील करेंगे और यह तभी संभव होगा जब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में जी तोड मेहनत कर पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाऐगे।उन्होने कहा कि झारखंठ सरकार के मुखीया हेमंत सोरेन में कार्य करने की दृढ इक्च्छा शक्ति नहीं हैं याहां ईमानदार आॅफिसर को कार्य करने नहीं दिया जाता। आज झारखंड के अनेक दल के नेता भाजपा से जुड़ने लगे हैं। झाारखंड के सभी दलों में भगदड़ मची हुई है सारे दल के नेता और विधायक अपने दल से बागावत कर भाजपा में आना चाहते हैं। हमार संकलप झाारखंड विधान सभा चुनाव में 55$ सीट लाने का होना चहिए ताकि केंद्र की तरह राज्य में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बने।
कार्यक्रम के दुसरे सत्र में कार्यकर्ताओं को प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता के अंदर सर्व प्रथम गुण अनुशासन का होना चाहिए। उन्होनें कहा कि देश के लिए मरने से ज्यादा मुश्किल और जरूरी काम देश के लिए जीना है । और भाजपा कार्यकर्ता देरूा के लिए जीने वालों में से है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से सादगी पूर्ण जीवन उच्चय विचार और अपनी क्षमता के अनुसार जनता से वादा का संक्लप लेने को कहा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह ने भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर भाजपा की स्थापना तक के सफर के उपर और उस दौरान कार्यकर्ताओं के कार्य करने के तौर तरीके पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण मुकेश कुमार सिंह पप्पु ने दिया। जबकी संचालन पपु सिंह और धन्यवाद ज्ञापन विवेकानंद पांडे ने किया।
कार्यक्रम में प्रंमुख रूप से चंद्रशेखर मिश्र, नंदजी प्रसाद, चितरंजन वर्मा, मुकमल मिश्र, संजीव सिन्ंहा, राकेश सिंह, सुरंजन राय, उमाशंकर सिंह, राजेश सिंह, हरेन्द्र पाण्डे, विकास सिंह, मनोज सिंह, शैलेश गुप्ता, कुलवंत सिंह बंटी, हनु जैन , विजय सिुह, टोनी सिंह, संजय सिंह गिड्डू, शन्नी सिंह, अरविंद महतो, मुरारी लहरी, गुरदीप सिंह पप्पु, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, प्रविण सिंह, राघवेन्द्र सिंह, नवनीत सिंह, राजु सिंह, राजकुमार साह, राजेश नंद, अमर सिंह, सुनील सिंह, राजेश सिंह राकेश कुमार पाण्डेय सहित पश्चिम विधान सभा के सभी मंडलों के सम्मानित युवा कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।

