
संवाददाता.जमशेदपुर,02 अगस्त
हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को परंपरागत ढंग से आयोजित होने वाला भजन संध्या कार्याक्रम इस बार और विहंगम होगा। चार अगस्त को संध्या साढे छह बजे से साकची गुरुद्वारा मैदान में यह कार्यक्रम होगा जिसके लिये सभी तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार फिर फिल्म अभिनेता एवं लोकसंगीत गायक और नवनिर्वाचित सांसद मनोज तिवारी कर्याक्रम प्रस्तुत करने आ रहे हैं।
संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिहं काले ने बताया कि आयोजन का यह लगातार 13वां साल है। इस कार्यक्रम में संघ द्वारा पिछले चार वर्षों से शुरु की गई संघ रत्न सेवा अवार्ड की परंपरा को आगे बढाते हुए इस अवसर पर भी अवार्ड प्रदान किया जाएगा। सेवा भावना से जनकल्याण के लिये कार्यरत लोगों को सम्मानित कर संघ अपने को गौरवान्वित महसूस करता है। इस अवार्ड के लिये लगभग 5॰ से अधिक लोगों ने फोन पर और लिखित देकर अपनी प्रविष्टियां भी दी थीं। श्रीकाले ने बताया कि भजन संध्या का उद्देश्य जमशेदपुर , प्रदेश झारखंड और देश में शांति सद्भावना और विकास की कामना के लिये भगवान से प्रार्थना की जाती है।
Comments are closed.