संवाददाता,पटना.19 मई जदयू के वरीय नेता व निवर्तमान मंत्री जीतनराम मांझी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार ने सोमवार देर शाम विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में उनके नाम की घोषणा की। जदयू विधानमंडल दल ने इस काम के लिए नीतीश को दोपहर में अधिकृत किया था। शरद यादव, नीतीश कुमार और वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ जीतन राम मांझी ने राज्यपाल डा.डीवाई पाटिल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल को 119 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है। मांझी, मंगलवार की ल्ल शेष पृष्ठ 15 पर 1राज्य ब्यूरो, पटना : जदयू के वरीय…
Author: BJNN Desk
संवाददाता. जादूगोड़ा ,19 मई . मुसाबानी प्रखण्ड के सांसपुर गाँव मे सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया गया , इस अवसर पर ग्रामीणो द्वारा मंदिर परिसर मे रुद्राभिषेक एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया था रुद्राभिसेक एवं महायज्ञ मे बड़ी संख्या मे ग्रामीणो की भीड़ जुटी हुई थी , ग्रामीण सह उप – प्रधान किशोर नंदा ने बताया की इस मंदिर का निर्माण 1870 मे तत्कालीन ग्राम प्रधान राखाल चन्द्र भकत के द्वारा किया गया था , मंदिर मे सुरू से ही नंदा परिवार के द्वारा पूजा किया जाता है इसके पहले पुरोहित थे पंडित हरिहर…
संतोष अग्रवाल,जमशेदपुर,19 मई भारतीय जनता पार्टी की बहुमत एवं जमशेदपुर संसदीय सीट से पार्टी के उम्मीदवार विद्युत वरण महतो का जीत से जादूगोड़ा के चिटफंड घोटाला मे बर्बाद हुए परिवारों को अब न्याय मिलने की आश जगने लगी है ,निवेशको ने बताया की चुनाव प्रचार के दौरान जादूगोड़ा मोड मे विद्युत वरण महतो ने लोगो से वादा किया था की अगर वो चुनाव जीतते है तो जादूगोड़ा चिटफंड घोटाला को लोकसभा मे उठाएंगे और निवेशको को उनका हक दिलवाएँगे । कमल सिंह के यहाँ अपने रिटायरमेंट का 10 लाख रुपैया निवेश करने वाले सत्यनारायन मिस्त्री ने कहा की इस…
संवाददाता,जमशेदपुर.19 मई जमशेदपुर जिला लेबल नेटवर्क सोसायटी द्वारा उपायुक्त को एक एचआईवी संक्रमित रोग से ग्रसित लोगों के साथ हो रहे भेदभाव को दूर करने का समाधान शीघ्र खोजने तथा उन्हें उनका सामाजिक अधिकार भी मुहैया कराने की मांग की गयी है। सोसायटी के बीके शुक्ला, केबी राव, नीरज कुमार सिंह, हमीद खान, रामजी नंदा द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को उपायुक्त को सौंपे गये मांग पत्र के अनुसार गर्भवती महिलाएं हो या फिर अन्य कोई रोगी किसी डाक्टर के पास इलाज करा रहा है। इलाज के दौरान डाक्टर को एचआईवी रोग की जानकारी मिलने पर उसका इलाज डाक्टर…
,रवि कुमार झा,जमशेदपुर,19 मई पूर्व सांसद डा. अजय कुमार शहर छोड़कर नहीं जायेंगे। सांसद रहते हुए जिस प्रकार यहां की जनता की सेवा किया, उसी प्रकार सेवा करते रहेंगे। प्रत्येक सप्ताह समय निकालकर जमशेदपुर आना जाना करते रहेंगे। पूर्व की भांति ही सांसद कार्यालय चलते रहेगा लेकिन सर्किट हाउस एरिया स्थित डा. अजय कुमार के मकान नंबर 12 से कार्यालय चलेगा। ये बातें सोमवार को काशीडीह स्थित झाविमो कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। डा. अजय कुमार की हार की जिम्मेवारी लेते हुए अभय सिंह ने पार्टी के केन्द्रीय सचिव…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,19 मई रविवार को परसुडीह थाना क्षेत्र सरजामदा के लट्ट्गोङा को तालाब के पास मिले अर्द्धजले शव के मामले मे जिला पुलिस ने खुलासा कर दिया है ।पुलिस ने इस मामले का खुलासा 24 घंटे के अंदर किया है।इस मामले मे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्फतार कर लिया है और उसके निशानदेही पर मृतक का मोटर साईकिल हीरो होण्डा मोटरसाईकिल और मोबाईल को बरामद कर लिया गया हैं। इस संबध मे सीटी एसपी कार्तिक एस ने पत्रकारो को बताया कि मृतक महेश लेयांगी के रिश्तेदार ने ही उसकी हत्या की है और साक्ष्य़ छुपाने के उद्देश्य…
सुनील कुमार .पाकुङ.,19 मई झारखंड का पाकुङ जिला का लिट्टीपङा प्रखण्ड का पहाङी इलाका इन दिनो भीषण जल संकट से गुजर रहा है ।पहाङो मे रहनेवालो ग्रामीणो का पानी के लिए झरना का सहारा लेना पङ रहा है ।सोनाघनी,पगाङो ,कुटलो समेत दर्जनो गांव के ग्रामीण झरना के पानी पीने में विवश है।और झरना का पानी पीकर अपनी जीवन की रक्षा कर रहे है ।वहां के ग्रामीण मेसा पहाङिया ,बामना पहाङिया ने बताया कि बढती गर्मी ,और चिलचिल्लाती घुप मे झरना का पानी भी सुखने के कगार पर पहुँच गया है.घंटो इंतजार के बाद पीने की पानी मिल पाता है।प्रतिदीन…
संवाददाता,जमशेदपुर,19 मई जमशेदपुर के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (एम एन पी एस ) की दसवी कक्षा की छात्रा प्रिया सिंह को इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज ,नई दिल्ली द्वारा जयपुर के प्रसिद्द सिटी पैलेस में ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विजेता चुने जाने पर सम्मानित किया गया. जयपुर स्थित भगवान महावीर समिति के चेयरमैन और जाने माने समाजसेवी पद्मविभूषण डी.आर.मेहता ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया.इस अवसर पर देश भर से आये ११ बच्चों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में इंडियन नेशनल ट्रस्ट की पूर्णिमा दत्त…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र की हुतकु पंचायत की महिलाँए गांव मे चल रही शराब की दुकानो को बंद कराने के उद्देश्य से उपायुक्त कार्यालय पहुँची .और इस संबघ मे राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को ज्ञापन सौपा। इस संबघ मे गांव के ग्रामीण महिलाओ ने बताया कि हुतकु ग्राम में बीचो बीच सरकार के द्वारा प्रकाश कुमार के नाम से देशी शराब दुकान आंवटित कर दिया गया है और शराब दुकान के 100 मीटर के दायरे में उत्क्रमित मध्य विधालय और सिंधु कान्हु उच्च विधालय है और कई गांव के ग्रामीणो का घर भी…
संवाददाता,जमशेदपुर,18 मई समापन समारोह मे यूसिल नरवा स्थित आटोडोरियम मे मुख्य अतिथि के तौर पर आए डिप्टी डाइरेक्टर जेनरल ऑफ माइंस सेफ़्टी ( रांची ) पी रंगनाथीस्वर ने कहा की सुरक्षा की दृष्टि कोण से यूसिल की ज़िम्मेदारी बढ़ रही है , एवं यूसिल प्रबंधन को सुरक्षा से जुड़े जीतने भी सुपरवाइज़र स्तर के कर्मचारियो की कमी है उसकी पूर्ति करनी चाहिए , क्योंकि आने दिनो मे जादूगोड़ा माइंस काफी डिपर हो रहा है जिसको देखते हुए सेफ़्टी मैनेजमेंट प्लान बनाना चाहिए । वहीं गेस्ट ऑफ ओनर के रूप मे आए डाइरेक्टर ऑफ माइंस सेफ़्टी चाईबासा रीज़न के सतीश कुमार…
