सचिन मिश्रा,सरायकेला ,27 मई सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इनदिनों चोरो का जबरदस्त आतंक कायम है चोरो के हौसले अब इतने बुलंद हो चले है की यहाँ रोजाना चोरी की घटनाओ को बड़े ही आराम से अंजाम दिया जा रहा है वोह भी पुलिस के नाक के नीचे , ताज़ा मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र शिव मंदिर कॉलोनी का है जहा अज्ञात चोरो ने मुस्कान जेव्लर नामक के आभूषण दूकान में सोमवार की देर रात शटर और ताला तोड़ तकरीबन ३.५० लाख मूल्य के सोने और चादी के आभूषण पर हाथ साफ़ किया और चलते बने मंगलवार सुबह को…
Author: BJNN Desk
संवाददाता.जमशेदपुर.26 मई बार बार सड़क दुर्घटना मे हो रही मौत के बाद यूसिल प्रबंधन सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर काफी सख्त नजर आ रहा है , यूसिल सीएमडी ने भी दुर्घटना मे बार बार हो रही मौत पर चिंता जाहीर किया और दुख जताया एवं सड़क दुर्घटना रोकने के लिए यूसिल सिविल के अधिकारी महेश्वर तिवारी को इसके लिए जिम्मेवारी सौपी गयी है , रविवार को हुई दुर्घटना मे एक युवक के मौत के बाद प्रबंधन ने कडा रुख अख़्तियार करते हुए यूसिल सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जादूगोड़ा अस्पताल चौक से लेकर जादूगोड़ा मोड चौक तक…
संतोष अग्रवाल.जमशेदपुर.26 मई जादूगोड़ा यूसिल कॉलोनी स्थित एसबीआई शाखा सोमवार को खाक होने से बच गया जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6 बजे एसबीआई के सिस्टम रूम के एसी में आग लग गयी और धुंवा निकलने लगा इससे अफरा तफरी का माहौल हो गया इसकी जानकारी अविलंब सीआईएसएफ़ के फायर ब्रिगेड को दिया गया और केवल पाँच मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बैंक पहुँच गयी हांलाकी बैंक में मौजूद गार्ड पहले से ही अग्निशामक यंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रहा था जिसके कारण आग अधिक नहीं फैला फायर ब्रिगेड की टिम ने…
प्रधान मंत्री का संदेश मेरे प्यारे देशवासियों और विश्व के नागरिकों, नमस्ते ! भारत के प्रधान मंत्री की शासकीय वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है। मैं इस वेबसाइट को आपस में सीधी बातचीत का एक अति महत्वपूर्ण माध्यम मानता हूं। मैं विश्वभर के लोगों से संपर्क बनाने के लिए तकनीकी शक्ति और सोसल मीडिया में दृढ़ विश्वास करता हूं। मुझे आशा है कि इस मंच से एक व्यक्ति के विचारों को सुनने, समझने और जानने का अवसर मिलेगा।। इस वेबसाइट के माध्यम से आप सभी नवीन सूचनाएं, मेरे भाषणों, कार्यक्रमों, विदेश दौरों के बारे में अद्यतन जानकारी और बहुत कुछ…
संवाददाता.नई दिल्ली,26 मई नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को देश के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने चिर-परिचित शैली में मोदी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। इस बार उनकी जैकेट पर कमल की जगह तिरंगा लगा हुआ है। शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी कल औपचारिक रूप से आठ बजे पीएम कार्यालय जाकर पदभार संभालेंगे। नरेंद्र मोदी को मिलाकर आज कुल 46 मंत्रियों को कैबिनेट और राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। कैबिनेट मंत्री:- मोदी के बाद कैबिनेट मंत्री के तौर पर राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज,…
संवाददाता,जमशेदपुर, 26 मई, किसी व्यक्ति के संपूर्ण विकास तथा समाज के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा का सीधा संबंध राष्ट्रीय आय में वृद्धि से है, जो कार्यबल की उत्पादक क्षमता में सुधार लाकर हासिल किया जा सकता है। लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है और इस सामाजिक बदलाव में शिक्षा अहम भूमिका निभाता है। आजादी के बाद से ही महिलाओं को शिक्षा के अवसर प्रदान करने का प्रावधान, राष्ट्रीय प्रयास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। लेकिन इन प्रयासों के महत्वपूर्ण परिणाम देखने को नहीं मिले और देश…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर.26 मई जमशेदपुर कोर्ट परिसर में शनिवार को सजायाफ्ता अखिलेश सिंह की हत्या की मंशा से हुए हमले और उसके बाद अखिलेश के समर्थकों द्वारा आरोपी की जमकर पिटाई ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। इसे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में चूक माना गया। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अमोल वेणुकांत होमकर पुलिस अधिकारियों के साथ रविवार को घंटों कोर्ट परिसर की जायजा लिया। एसपी के निर्देश पर कोर्ट परिसर में ऐसी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है कि कोई भी व्यक्ति बिना जांच पड़ताल के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता। रविवार को…
नई दिल्लाी .26 मई नई दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस की बस्ती तथा संतकबीर नगर जिले के बीच चुरेम रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में गोरखधाम के चालक सहित 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इस कठिन घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं। राजनाथ ने कहा कि हम दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,26मई जमशेदपुर से सटे दलमा पहाङ के ग्रामीण अब मधुमक्खी का पालन करना शुरु किया है ।यह पालन ग्रामीण वन विभाग के सहयोग से कर रहे है ।इसके पहले चरण में 50 लोगो को प्रशिक्षण दिया गया है । वन विभाग के अनुसार यहाँ से प्रतिवर्ष एक लाख टन मधु उत्पादन करने का लक्ष्य है और उसी के अनुसार इस योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है । कब शुरु की गई योजना हाथियों के लिए संरक्षित क्षेत्र घोषित दलमा के जंगलों में अब मधुमक्खी पालन ने रोजगार का रूप ले लिया है। 1केंद्रीय बी बोर्ड…
