मॉडर्न प्राणीक हीलिंग के जन्मदाता मास्टर चोआ कोक सुई के जन्म माह अगस्त में उनको श्रधांजलि के रूप में जमशेदपुर फ़ूड फ़ोर हंग्री की टीम के द्वारा रेड क्रॉस के संयोजन से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में हरित क्रांति दिवस मनाया गया शिविर का उद्घाटन मास्टर चोआ कोक सुई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।जमशेदपुर फ़ूड फ़ोर हंग्री टीम की कोषाध्यक्ष आभा ठाकुर ने बताया कि मास्टर चोआ ने धरती पर स्वर्ग उतारने का सपना देखा था और उसी सपने को पूरा करने…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर करीम सिटी कॉलेज के वनस्पति विभाग विज्ञान द्वारा हरित क्रांति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता रखी गई जिसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक पोस्ट बनाए और उनकी प्रदर्शनी लगाई। प्रतियोगिता के निर्णायक रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ खुर्शीद अनवर खान तथा भूगोल विभाग की प्राध्यापिका फरजाना अंजुम थे। उनके निर्णय के अनुसार अनीता सोरेन को प्रथम, टिका रामदेव को द्वितीय एवं युसरा यासमीन को तृतीय पुरस्कार दिया गया। READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY : हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटा की 20 ट्रेनें रद्द, कई बदले…
जमशेदपुर। अगस्त के अंतिम सप्ताह और सितंबर के पहले पखवाड़े में हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत रायगढ़ स्टेशन पर यार्ड मॉडिफिकेशन का कार्य किया जाना है। इस कार्य के कारण टाटानगर की 20 से अधिक ट्रेनें रद्द या परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी रेल प्रशासन ने जानकारी दी है कि यह कार्य 31 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इस दौरान टाटानगर, हटिया, जेसीडीह, रायगढ़, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, शालीमार, कुर्ला, पुणे, सूरत, इतवारी,…
नेमरा (रामगढ़)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के उपरांत आज माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने उनके पैतृक गाँव नेमरा (जिला रामगढ़) पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल महोदय ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ग्रामवासियों से भी मुलाकात कर दुःख की इस घड़ी में सहभागी बनने की भावना प्रकट की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :अमेरिका द्वारा भारत पर थोपे गये एकतरफा टैरिफ के विरोध में सिंहभूम चैम्बर ने किया पोस्टर…
जमशेदपुर। सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पाल के निर्देशानुसार सीएचओ क्लासरूम, सदर अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह (1 अगस्त से 7 अगस्त 2025) का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने माताओं को स्तनपान के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव लोचन महतो, जिला कुष्ठ परामर्शी ने कहा, “माँ का दूध नवजात शिशु के लिए अमृत के समान है। यह न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, बल्कि संक्रमण से भी सुरक्षा देता है। हर माँ को अपने बच्चे को यह सौगात अवश्य देनी…
जमशेदपुर। अमेरिका द्वारा भारत पर थोपे गये पच्चीस प्रतिषत प्लस 25 प्रतिषत एकतरफा टैरिफ के विरोध में भारत जनमानस एवं व्यापारियों को जागृत करने के उद्देष्य से सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आज सिंहभूम चैम्बर सभागार में एक पोस्टर लाँच किया गया। पोस्टर के माध्यम से चैम्बर ने अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार एवं स्वदेषी उत्पादों के उपयोग का आव्हान किया है। पोस्टर को चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ किया। READ MORE :Jamshedpur News :सरकारी सर्किल रेट बाजार मूल्य से अधिक, पुराने-नए फ्लैट पर…
जमशेदपुर। रेल सिविल डिफेंस, टाटानगर द्वारा बुधवार को इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में एक दिवसीय आपदा राहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों मंडलों — रांची, चक्रधरपुर, आद्रा और खड़गपुर से बड़ी संख्या में लोको पायलटों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के पहले सत्र में चलती ट्रेन में आग लगने की स्थिति में उठाए जाने वाले प्राथमिक कदमों की विस्तृत जानकारी दी गई। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि यदि किसी कारणवश इंजन या कोच में आग लगती है तो लोको पायलट को तत्क्षण फ्लैशर लाइट जलाकर ट्रेन को सुरक्षित…
जमशेदपुर : झारखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अर्वात फाउंडेशन ने Nuvoco Cement जमशेदपुर के सहयोग से “गुटखा / नशा मुक्त झारखंड अभियान” के अंतर्गत एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आदित्यपुर-2 स्थित सत्येन्द्र नारायण +2 सरकारी उच्च विद्यालय, बंतानगर में संपन्न हुआ। इस अभियान का मूल उद्देश्य युवाओं को तंबाकू, गुटखा, शराब व अन्य नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों ने कुल 5000 हस्ताक्षरों का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस क्रम में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर नशामुक्ति…
चांडिल, लुपुंगडीह:पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में शोकसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकों और छात्रों के साथ संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने शिबू सोरेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। READ MORE :AAJ KA RASIFAL :08 अगस्त 2025 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी डॉ. पांडे ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री थे, बल्कि आदिवासी समुदाय की आवाज को राष्ट्रीय पटल पर बुलंद करने…
आज का पंचांग दिनांक – 08 अगस्त 2025 दिन – शुक्रवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – वर्षा मास – श्रावण पक्ष – शुक्ल तिथि – चतुर्दशी दोपहर 02:12 तक तत्पश्चात् पूर्णिमा नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा दोपहर 02:28 तक तत्पश्चात् पूर्णिमा योग – आयुष्मान् प्रातः 04:09 अगस्त 09 तक तत्पश्चात् सौभाग्य राहुकाल – सुबह 11:07 से दोपहर 12:45 तक सूर्योदय – 05:20 सूर्यास्त – 06:31 दिशा शूल – पश्चिम दिशा दोष निवारण – जौ खाकर यात्रा करें आज का राशिफल मेष – आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों…
