संवाददाता जामताड़ा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जामताड़ा के मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के बीच शहर के पर्वत बिहार में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रज्ञा फाउंडेशन के सौजन्य से पर्वत बिहार में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में डीसी शशिरंजन प्रसाद सिंह सहित जिले के कई पदाधिकारी उपस्थिति थे। प्रतियोगिता में मतदाता जागरुकता विषय पर स्वेच्छानुसार चित्र बनाने की बात कही गई थी। इस मौके पर जिले के विभिन्न स्कूलों के 50 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।…
Author: BJNN Desk
राज्यपाल डीसी को करेंगे सम्मानित अजीत कुमार , जामताड़ा,23 जनवरी प््रयास कभी व्यर्थ नही जाता है और मेहनत हमेशा रंग लाता है। यह साबित हुआ है जामताड़ा के प्रशासन और मतदाताओं के प्रयास से। रीाज्य में जामताड़ा जिला चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए अव्वल रहा है। अब राज्यपाल 25 जनवरी को उपायुक्त को सम्मानित करेंगे। चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और मतदान प्रतिशत में बढोतरी को लेकर जामताड़ा जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। जिले के बेहतर प्रदर्शन को लेकर 25 जनवरी को राज्यपाल की ओर आयोजित सम्मान समारोह में डीसी शशिरंजन प्रसाद सिंह जिला का…
संवाददाता,जमशेदपुर,23 जनवरी एमजीएम अस्पताल में प्रतिनियुक्त गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने मार्च 2014 से बकाया मासिक दैनिक भत्ता की मांग को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीसी को सौंपा। प्रदर्शन कर रहे जवानों ने बताया कि इससे पहले भी बकाया वेतन की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इतना ही नहीं पिछले दिनों मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने आये थे तो उन्हें भी इससे संबंधित अनुरोध पत्र सौंपकर बकाया दैनिक भत्ता देने की मांग की गयी थी। इसके बावजूद आज तक…
संवाददाता,जमशेदपुर,22 जनवरी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ वेल्डिंग के तत्वाधान में बिष्टुपुर स्थित जी टाउन मैदान में आयोजित वेल्डिंग प्रदर्शनी में आदित्यपुर उधमी संघटन एशिया द्वारा भी अपने प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गयी है यहाँ आदित्यपुर उधमी संघटन एशिया के छह कंपनियों द्वारा स्टाल लगाया गया है जिसका अवलोकन टाटा मोटर्स के प्लांट हेड ए . बी लाल ने किया इस दौरान यहाँ एशिया अध्यक्ष एस एन ठाकुर समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे
संवाददाता,रांची.22 जनवरी मुख्यमंत्री रघुवर दास से आज प्रोजेक्ट भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह एवं बिहार औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान उन्होंने अन्तर-राज्यीय उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के संबंध में विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के तहत कुटकु डैम में लोहे का फाटक लगाने का कार्य अब तक बाकी है। जिस कारण इस परियोजना को पूर्ण करने हेतु आगे की कार्रवाई सम्भव नहीं हो पा रही है। उन्होंने अनुरोध किया कि कुटकु डैम में लोहे का गेट लगाने हेतु 6203…
रांची,22जनवरी। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को निरस्त करने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने आज राजभवन के समक्ष धरना दिया। इस मौके पर पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन और विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन के अलावा कई विधायक तथा वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बाद में पार्टी की ओर से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। राज्यपाल के सौंपे गये ज्ञापन में पार्टी की ओर से बताया गया कि झारखंड में संविधान की पांचवी अनुसूची के तहत छोटानागपूर काश्तकारी अधिनियम, संताल परगना काश्तकारी अधिनियम, विल्किंसन रूल्स और पेसा एक्ट समेत कई पारंपारिक शासन व्यवस्था लागू है, जिसके कारण…
संवाददाता,जमशेदपुर.22 जनवरी टाटा मोटर्स कान्वाई ड्राइवर्स के एक डेलीगेशन ने डीसी को मांगपत्र सौंपकर कान्वाई ड्राइवर्स को हो रही प्राब्लम से अवगत कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में मजदूर प्रतिनिधि अमरनाथ चौबे ने डीसी को सौंपे गए मांग पत्र में कहा है कि ये कान्वाई ड्राइवर्स वर्ष 1970 से टाटा मोटर्स के काम से जुड़े हैं, लेकिन लेबर लॉ के तहत इन ड्राइवर्स को मजदूरी तक नहीं दी जाती है. यह मामला लंबे समय से एसडीओ के पास विचाराधीन है. अवैध यूनियन वसूल रहा चंदा : चौबे उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया कान्वाई…
संवाददाता,जमशेदपुर,22जनवरी असम के गोहाटी के रहने वाले जेम्स ग्योरी और सुमन बसुमती चेहरा पहचानो औक जीतो टाटा सफारी के चक्कर मे करीब दो लाख गवा दिए । उसे अपना पैसा गंवाने का तब अहसास हुआ जब वह टाटा सफारी लेने जमशेदपुर पहुंचा .वहां पहुँचने पर उसे पता चला कि जमशेदपुर मे वैसी कोई जगह ही नही है जब उसे लगा कि वह ठगा गया है तब वह लोगो से पुछते जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यलय पहुँचा और कुछ लोगो से बातचीत के बाद उसे लोगो ने एस एस पी कार्यलय जाने का लोगो ने सलाह दी य़उसके बाद वह एस…
बिना लैंड फिस व अनुमति लिए आद्रा में लग रहा है मेला रेल प्रबंघन भी है संदेह के धेरे में 26 जनवरी को होना है मेला का उद्वधाटन केएस मूर्ति गुट ने रेल प्रबंघन व स्थानिय जिला प्रशासन से नहीं लिया है अनुमति अलिपुर कोर्ट ने मुर्ति गुट पर मेंस कांग्रेस में हस्तक्षेप करने पर लगाया रोक प्रघानमंत्री के पीएमओ शेल व रेलमंत्री तथा निगरानी विभाग को भेजा शिकायत पत्र संतोष वर्मा,जमशेदपुर,22 जनवरी एक ओर जहां देश के प्रघानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न तरह से हथकंडे अपना रहे हैं! वहीं…
रांची। झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आय¨ग के अध्यक्ष डॉ0 शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में कल आय¨ग कार्यालय में शिक्षा के अधिकार के तहत बीपीएल परिवार¨ं के बच्च¨ं का नामांकन निजी विद्य्नालय¨ं में सुनिश्चित कराने के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम का आय¨जन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस तरह के आय¨जन के लिए आय¨ग की सराहना की एवं कहा कि निश्चित रुप से इस आय¨जन से गरीब परिवार¨ं क¨ लाभ मिलेगा। डॉ. शाहिद अख्तर ने कार्यक्रम के बाद पत्र्ाकार¨ं से बातचीत में कहा कि आय¨ग जल्द ही विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के सबंधं में जन सुनवाई का कार्यक्रम आय¨जित…
