कॉग्रेस ने स्थानिय समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यलय मे किया प्रर्दशन
जमशेदपुर ।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के द्वारा एक विशाल प्रदर्शन उपायुक्त कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में आम बगान मैदान साकची से पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचा,प्रदर्शन के माध्यम से जिले के उपायुक्त को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया जिसके अंतर्गत अभिलंब मालिकाना हक देने, स्थानीय नीति घोषित करने ,प्रत्येक गरीबों को राशन कार्ड ,मणिपाल मेडिकल कॉलेज का स्थापना अभिलंब करने ,वृद्धा विधवा तथा विकलांग पेंशन सभी को मिले l विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के विरोध में आक्रोश दिखाया दुकानों को तोड़े जाने का विरोध किया lडॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि यह जुमलों वाली सरकार नहीं चलेगी जनता ने चुनकर मुख्यमंत्री बनाया और जनता को ही धोखा दिया जा रहा है यही वजह है कि आज कांग्रेस पार्टी को जनता के हक में उतरना पड़ रहा है ,हर गरीब मजदूरों और कामगारों के हक में कांग्रेस खड़ा रहेगी |कार्यक्रम के संयोजक श्री आनंद बिहारी दुबे ,जिला अध्यक्ष विजय खान ,अशोक चौधरी दुलाल भुईआ ,अजय सिंह ,देबू चटर्जी आनंद मय पात्रा ,एल़़.बि.सिंह, मनजीत आनंद, देबू सहिस,संजय सिंह आजाद, बृजेंद्र तिवारी, सूर्या राव, पी़एन झl एवं हजारों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे.
2. डॉक्टर अजय कुमार फ्रेंड्स क्लब का एक बैठक जुगसलाई महतो पारा रोड में क्लब के संयोजक मकसूर अहमद सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुई| मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार का स्वागत किया गया ,सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर अजय ने नौजवानों का हौसला बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक कार्य करने का दिशानिर्देश दिया बैठक में शाहिद अख्तर, प्रदीप कुमार सिंह अधिवक्ता एवं अन्य मौजूद थे
