पटना।
आज देश की राजनीति विकृत रूप धारण करती जा रही है। कभी असहिष्णुता पर हाय तौबा मचाया जाता है, तो कभी नाहक अभिव्यक्ति के अधिकार के नाम पर, तो कभी देशभक्ति और देशद्रोह की परिभाषा के नाम पर हंगामा होता है | इन सब विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपनी अच्छी आर्थिक नीतियों के द्वारा देश की गरीबी और बेकारी दूर करने में दिन-रात तल्लीन हैं।
सियासी लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि केंद्र सरकार कोई काम नहीं कर रही है | जबकि हकीकत यह है कि भारत की गरीबी और बेकारी दूर करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ काम कर रही है, जो जमीन पर दिख भी रहे हैं। केंद्र की उज्ज्वला योजना से देश के पांच करोड़ बीपीएल परिवारों को अगले तीन वर्षों में मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा | जिससे ग्रामीण गरीब महिलाओं की एक बड़ी समस्या का हल होगा | देश की बिजली कम्पनियों और कर्ज देने वाले बैंकों की सेहत को सुधार कर लोगों को अबाध बिजली मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने उदय योजना शुरू की है | ताकि सस्ती बिजली से गरीबों को रोशनी मिले, औद्योगिक और कृषि का विकास हो सके | केंद्र ने अब डिजिटल इंडिया से किसानों को भी जोड़ने की योजना बानायी है | देश की 585 मंडियों को ई-मार्केटिंग से जोड़ा जा रहा है | इससे दूकानदार सीधे किसानों से उपज खरीद पाएँगे | देश के 2.5 लाख ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों को विकास के लिए अगले 5 सालों में 2.8 लाख करोड़ रु. देने की केंद्र की योजना है |
यह सोचने का विषय है देश में भाजपा विरोधी पार्टियों का एक सूत्री कार्यक्रम मोदी का विरोध चल रहा है | जबकि केंद्र की मोदी सरकार अपने गुड इकॉनमी से भारत को विकासशील से विकसित देश बनाने के लिए अनवरत प्रयत्नशील है |
