जमशेदपुर।
क्रिश्चयन ऑफ जमशेदपुर की ओर से आज लोयला ग्राउंड से सुबह ईस्टर पीस रैली निकाली गयी। इसमें इसाई समुदाय के तमाम लोग शामिल हुए।
रैली में शामिल होने के लिए ईस्टर प्रेयर शुरू होने से पूर्व सुबह आठ बजे से ही तमाम लोग लोयला स्कूल के परिसर में जुटने लगे थे। इसके बाद रैली को हरी झंडी लोयला स्कूल के प्रिंसिपल फादर सेवेसिटयन ने दिखाया। इस दौरान शांति का सन्देश देते हुए तख्तियां लिए रैली में लोग चले।
इससे पहले स्कूल के ग्राउंड में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रभु यीशु से गुनाहों को माफ़ करने की प्रार्थना की गयी और दीप जलाए गये इसके बाद सभी लोग रैली के रूप में बिष्टुपुर के गोपाल मैदान तक जाकर पुनः लोयला ग्राउंड पहुचे जहां मुख्य अतिथि के रूप में रांची डायसिस के अतिरिक्त बिशप मास्करेण हश ने ईस्टर का सन्देश दिया। इसके अलावा भी कई गिरजाघरो के पास्टर ने भी बाइबिल के उपदेशों से मसीहियों को अवगत कराया।
