घटना से आक्रोशित बस्तीवासियों ने बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया बिजली कार्यालय में बीयर की बोतलें देख बस्तीवासी और भड़क गये जमशेदपुरः मानगो के डिमना बस्ती में सुबह साढ़े आठ बजे 11 केवी का जर्जर हाई टेंशन तार के गिर जाने से बस्ती की एक महिला समेत दो बच्चा झुलस गया. उसे तत्काल अस्पताल पहुंचा कर इलाज कराया गया. इधर इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग से सब डिविजन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे तक कार्यालय पर जम कर बस्तीवासियों ने बवाल काटा. प्रदर्शन के दौरान जब बस्तीवासियों ने कार्यालय में बीयर व शराब…
Author: BJNN Desk
प्रशासन भी सख्त, किसी भी कीमत पर ट्रैफिक रूल तोड़ने नहीं दिया जायेगा. बच्चों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं जमशेदपुरः विगत कई दिनों से स्कूली वाहन चालकों व मालिकों के बीच चल रही तनातना थमने का नाम नहीं ले रहा है. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को स्कूली वाहन चालक व मालिक धरना के लिए उपायुक्त कार्य़ालय पर जमा हुए, लेकिन प्रशासन का रवैया सख्त देख, चालकों व मालिकों की हालत पस्त हो गयी. वे धरना का कार्यक्रम त्याग दिया. बाद में स्कूली वैन चालकों व मालिकों का एक प्रतिनिधिमंडल धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी…
डॉ अजय आचार संहिता के मामले में कोर्ट में पेश जमशेदपुरः कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा पिछले लोकसभा के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार आचार संहिता के मामले में सोमवार को सीजेएम अशोक कुमार की अदालत में पेश हुए. कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ आरोप गठन कर दिया गया है. तत्कालीन इंसपेक्टर के भोला प्रसाद सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. कालीमाटी रोड में 2013 के 26 नवंबर में एक होर्डिग में बाबूलालाल की तसवीर लगी होने के मामले में समन जारी किया गया था.
जमशेदपुर अभिभावक संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा संवाददाता जमशेदपुरः निजी स्कूलों को अपनी स्कूल बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल से मिल कर जमशेदपुर अभिभावक संघ ने एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में संघ के माध्यम से प्रतिनिधियों ने शहर में सीबीएसइ व सीआइएससीइ का नॉर्म्स है कि सभी निजी स्कूलों का अपना स्कूल बस होना चाहिए. लेकिन दुःखद है कि शहर में लगभग 25 निजी स्कूल हैं, लेकिन किसी भी स्कूल द्वारा निजी स्कूल नहीं चलाया जा रहा है. कुछ इक्का-दुक्का स्कूल भले ही चलाते हैं, लेकिन वह नाकाफी…
बागबेड़ा टीओपी के समक्ष सरेआम भुजाली मार कर व्यक्ति की हत्या बागबेड़ा क्षेत्र में दहशत का माहौल, मृतक राजेंद्र तिवारी परसुडीह थाना क्षेत्र का निवासी था(तसवीर है) जमशेदपुरः बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा टीओपी के सामने दिन-दहाड़े भुजाली मार कर राजेंद्र तिवारी नामक एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. घटना सुबह छह बजे की है. मृतक परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वालापट्टी का निवासी था. घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि पिंटू नामक युवक ने घर से बुला कर ले गया था. मृतक का मोबाइस सेट व मोटरसाइकिल लापता है. पुलिस ने भाई के बयान…
सांसद विदुयुत महतो व भाजयुमो नेता रतन महतो के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा आप ने(तसवीर है) जमशेदपुरः सांसद विद्युत वरण महतो, भारतीय जनता युवा मोरचा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रतन महतो तथा 25 अन्य के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र दे कर न्याय की गुहार लगायी है. पार्टी के नेता प्रेम कुमार द्वारा दिये गये इस पत्र में कहा गया है कि 29 जून 2015 को अपनी पार्टी के कार्यक्रम के तहत सांसद के आवास सह कार्यालय पर प्रदर्शन करने आप के कार्यकर्ता झंडा-बैनर व नारेबाजी करते हुए गये थे. सांसद को ज्ञापन देना…
जमशेदपुर। अमेरिका के वर्जिनीया में चल रहे वर्ल्ड पुलिस चैपयिनशिप मे जमशेदपुर की अरुणा मिश्रा ने 75 किलोग्राम में काजीस्तान कीहराकर गोल्ड मैडल प्राप्त करने में सफल रही है।वही गोल्ड मेडल जीतने के बाद अरुणा के घर मे उत्सव का माहौल है .पुरे परिवार के लोग इस जीत को उसकी मेहनत की जीत बता रहे है। अरुणा मिश्रा की मां उर्मिला मिश्रा ने बताया कि इस जीत की वह हकदार है उन्होने कहा जबतक हमारी बेटी वह थी तब तक हमलोगो ने खेल मे हमेशा साथ दिया और शादी के बाद भी उनके पति ने खेलते रहने के लिए…
जमशेदपुर। जादूगोड़ा कालोनी स्थित सीआईएसएफ़ मैदान मे रविवार को राजकॉम चिटफंड निवेशक संघ द्वारा हस्ताक्षर अभियान की सुरूआत कर बैठक का आयोजन किया गया इस हस्ताक्षर अभियान मे 5 से 12 जुलाई तक हस्ताक्षर अभियाना चलाया जाएगा जिसे 12 जुलाई को संघ की अगली बैठक मे सांसद को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौपा जाएगा जिसे सांसद महोदय झारखंड के मुख्यमंत्री को सौपकर निवेशको एवं जनता की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे । संघ के अध्यक्ष बीएम अरुण ने बताया की बैठक मे निर्णय लिया गया है की गाँव गाँव शहर शहर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और अधिक से आधीक लोगो को…
पटना बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां भले ही शुरू हो गई हों लेकिन बीजेपी और जेडी(यू) के नेतृत्व वाले दोनों गठबंधनों में सीटों का तालमेल काफी चुनौतीपूर्ण होने की संभावना है। दोनों के घटक दलों द्वारा सौदेबाजी किए जाने के पूरे आसार दिख रहे हैं। गठबंधनों के छोटे दलों ने इस दिशा में संकेत देते हुए जता दिया है कि इस संबंध में व्यापक विचार विमर्श किए जाने की जरूरत है। बिहार विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसमें पिछले एक साल से ज्यादा समय से नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी के प्रभुत्व वाले राजनीतिक…
नई दिल्ली. यूपीएससी के कल घोषित हुए रिजल्ट में 74वीं रैंक लाने वाली सबसे कम उम्र की आशिका जैन के आईएएस बनने पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अशिका जैन ने कहा कि वो हर बुराई के खिलाफ लड़ेंगी और हमेशा ग्राउंड लेवल पर काम करेंगी। इस साल सफल होने वालों सबसे कम उम्र (23) की आशिका जैन आई.ए.एस बनने का श्रेय अपने परिवार को देती हैं। आशिका ने बताया कि फील्ड में आने के बाद वे कन्या भ्रूण ह्त्या के खिलाफ और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के ऊपर ग्राउंड लेवल पर काम करेंगी। आशिका…
