जमशेदपुर। धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ इस वर्ष भी अज्ञात पितरों के लिए सामूहिक तर्पण का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 14 सितंबर 2025 को अष्टमी श्राद्ध के दिन सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर महासंघ के आचार्यगण उन पितरों के लिए तर्पण करेंगे, जिनके कुल में कोई तर्पण करने वाला नहीं है या जो किसी कारणवश इस कर्म को संपन्न नहीं कर पाते। महासंघ ने बताया कि यह आयोजन पूर्णत: सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भावना से किया जाएगा। तर्पण के पश्चात गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया जाएगा, साथ ही वृद्धाश्रम…
Author: BJNN Desk
आदित्यपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को आरआईटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजीव कुमार ने की। इसमें पूजा पंडाल समितियों के प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के समय होने वाली भीड़-भाड़ और उससे जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान सड़क जाम की समस्या अक्सर गंभीर रूप ले लेती है, इसलिए प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने…
सनातन धर्म में अपने बच्चों की सुखमय जीवन के लिए माताएं जीवित्पुत्रिका व्रत रखती है जिसे जितिया व्रत भी कहा जाता है। जितिया अश्विन मास के पितृपक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन माताओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना के लिए उपवास रखा जाता है। इसे कठिनतम व्रतों में से एक माना जाता है। इस वक्त के पारण के दिन घरों में अरवा चावल का भात चने या मूंग की दाल और झिंगी, कंदा पोइसाग, केला की सब्जियां घी के द्वारा बनाई जाती है और यह भोग जीतवाहन…
जमशेदपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी में जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने शनिवार को एआईसीसी के पर्यवेक्षक अनंत पटेल के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान माहौल सादगीपूर्ण रहा। बबलू झा ने कहा कि कांग्रेस उनके डीएनए में है और यदि उन्हें जिला अध्यक्ष बनने का अवसर मिलता है तो वे युवाओं के जोश, बुजुर्गों के आशीर्वाद और जनता के प्यार से कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुँचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका…
जमशेदपुर। प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर कोलकाता स्थित मणिपाल अस्पताल, ईएम बाइपास ने जमशेदपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों का सम्मान हुआ और उनकी प्रेरक कहानियाँ साझा की गईं। लगभग 15 कैंसर विजेताओं ने अपनी जीवन यात्रा सुनाकर उपस्थित लोगों को नई उम्मीद दी। JAMSHEDPUR NEWS :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर करेगी एकदिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, जमशेदपुर ब्लड बैंक में होगा आयोजन विशेषज्ञों ने दी जानकारी कार्यक्रम में अस्पताल के यूरोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ.…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर एकदिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। कार्यक्रम की सफलता एवं रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से शनिवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला कार्यालय में मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन बिस्टुपुर ब्लड बैंक में किया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि सेवा…
रांची। बरसात के मौसम में दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों के खतरे को देखते हुए लोगों का रुझान सुरक्षित पेयजल की ओर लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से वाटर प्यूरीफायर बाजार में इस मानसून सीजन रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। उद्योग से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, भारत का वाटर प्यूरीफायर बाजार 32 प्रतिशत तक बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह रुझान आगे भी जारी रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनी क्रोमा की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि वित्त वर्ष 2026 तक इस क्षेत्र में लगभग 22 प्रतिशत अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है। कंपनी के शोध के…
दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगाए जाएंगे, एक इंटकवेल में जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय की पहल पर मानगो में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तीन नए मोटर और एक पैनल बोर्ड खरीदे गये हैं। पैनल बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया था। विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने बताया कि तीनों मोटर अंशतः ही काम कर रहे थे। इससे इलाके में पेयजलापूर्ति में दिक्कत हो रही थी। जनता की इस गंभीर मांग को विधायक सरयू राय ने विधानसभा सत्र में उठाया था। इसी का नतीजा है कि तीन नए मोटर और पैनल बोर्ड खरीदे…
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (12 सितंबर, 2025) राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ दिलाई।
जमशेदपुर. हिन्दी दिवस के अवसर पर तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में एक भव्य साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें शहर की कई नामचीन साहित्य साधिकाओं और लेखिकाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद डॉ. कविता परमार उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. रागिनी भूषण ने की. कार्यक्रम का कुशल संचालन लक्ष्मी ने किया और संयोजन की जिम्मेदारी पुष्पा ने निभाई. इस आयोजन में हिन्दी भाषा की महत्ता को रेखांकित करते हुए विभिन्न प्रतिभागियों ने कविताओं, कहानियों और गीतों के माध्यम से अपनी बात रखी. प्रस्तुतियाँ: रीना सिन्हा ने “मां ने पुचकारा” गीत…
