नई दिल्ली। आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री सी. पी. राधाकृष्णन से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अर्जुन मुंडा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर श्री मुंडा ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुलाकात के दौरान श्री अर्जुन मुंडा ने उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “आपके नेतृत्व में लोकतंत्र की गरिमा और अधिक प्रखर होगी, संवाद की संस्कृति सशक्त बनेगी तथा राष्ट्रहित के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।” उन्होंने विश्वास जताया कि श्री राधाकृष्णन का कार्यकाल प्रेरणादायी और…
Author: BJNN Desk
ई दिल्ली। केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अर्जुन मुंडा ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात विशेष रूप से बोकारो इस्पात कारखाना की विस्तार परियोजना को लेकर हुई, जिसमें दोनों नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई। करीब 20,000 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी परियोजना को झारखंड के औद्योगिक विकास की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। हालांकि विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से यह परियोजना पिछले कुछ समय से विलंबित हो रही है। श्री मुंडा ने इस विषय…
धनबाद: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 18309 सम्बलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस का राय स्टेशन पर ठहराव शुरू कर दिया है। इसका शुभारंभ 11 सितंबर को हुआ। मौके पर कई गणमान्य अतिथि, मंडल के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे। READ MORE :East Central Railway :डीडीयू और धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का नया ठहराव, देखें पूरी लिस्ट रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार— गाड़ी सं. 18309 सम्बलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रात 21:28 बजे राय स्टेशन पहुंचेगी और 21:30 बजे आगे प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 18310 जम्मूतवी–सम्बलपुर एक्सप्रेस सुबह 04:22…
जमशेदपुर: आईटी सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनी विप्रो टेक्नोलॉजी प्रा. लि. ने जमशेदपुर में दो दिवसीय पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस ड्राइव में शहर के कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। इनमें नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय (NSU), आरवीएस कॉलेज, आर्का जैन विश्वविद्यालय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज सहित कई अन्य कॉलेज शामिल रहे। READ MORE :Jamshedpur News :टाटा स्टील को मिला आईएसए जेंडर डाइवर्सिटी आइकॉन अवॉर्ड 2025 विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने लिया हिस्सा नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार सत्र में बीसीए, बीटेक, डिप्लोमा समेत विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।…
जमशेदपुर,। टाटा स्टील ने एक बार फिर अपनी प्रगतिशील कार्यसंस्कृति और समावेशी दृष्टिकोण का परिचय दिया है। कंपनी की हेड, कॉम्बी मिल ऋचा सिंह को भारतीय इस्पात संघ (ISA) की ओर से जेंडर डाइवर्सिटी अवॉर्ड और जेंडर डाइवर्सिटी आइकॉन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, विविधता को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता और समावेशी कार्यस्थलों के निर्माण में किए गए योगदान का प्रमाण है। यह पुरस्कार केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने प्रदान किया। इस अवसर पर इस्पात उद्योग के कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा =================== ◆ मुख्यमंत्री ने झारखंड पर्यटन एवं झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (जेटीडीसी) के लोगो तथा वेबसाइट का भी किया शुभारंभ, झारखंड के पर्यटक स्थलों को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम ================== ◆ मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से कहा – राज्य की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा एवं कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का करें निर्वहन ================= ◆ मुख्यमंत्री ने कहा – नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा…
जमशेदपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और उनके ऐतिहासिक भाषण पर चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों से कायस्थ समाज के लोग सम्मिलित हुए। READ MORE :Jharkhand News :झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिला स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चर्चा सभा में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी सदस्यों ने उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। सभा में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद…
रांची, 11 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलाकारों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को राज्य में कला और संस्कृति के विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग न केवल कलाकारों को उनकी विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में कार्य कर रहा है बल्कि उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस पहल भी की…
जमशेदपुर, । इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्डिंग (IIW) जमशेदपुर शाखा ने सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR–NML) के सहयोग से बुधवार को ब्रांच स्तर श्रेष्ठ वेल्डर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता – श्रेष्ठ से श्रेष्ठ वेल्डर–2025 का हिस्सा रहा और इसे सीएसआईआर–इंटीग्रेटेड स्किल इनिशिएटिव के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस वर्ष का आयोजन खास रहा क्योंकि यह सीएसआईआर–एनएमएल के प्लैटिनम जुबली वर्ष का हिस्सा था। 75 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाया गया और प्रयोगशाला को “अनुसंधान, शिक्षा और ज्ञान का मंदिर” के रूप में याद किया गया, जिसका उद्घाटन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल…
जमशेदपुर। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के एनकाउंटर और नगड़ी में रिम्स टू निर्माण में जबरन आदिवासी रैयतों की जमीन छीनने की साजिश के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के हजारों कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय समेत जमशेदपुर, पोटका, बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय पर आक्रोश-प्रदर्शन कर सरकार पर जमकर हल्ला बोला। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में महानगर अंतर्गत 14 मंडलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान हटिया के विधायक नवीन जायसवाल मुख्यरूप से…
