*टाटा स्टील फाउंडेशन एवं जेडीसी टीम के संयुक्त प्रयास से चला सड़क सफाई अभियान* *सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सचेत हुए टाटा कर्मी – प्रमोद कुमार* Gamharia News: सामाजिक दायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन एवं टाटा स्टील गम्हरिया की जेडीसी टीम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सड़क सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में चीफ मिल ऑपरेशंस श्री नीलांजन बिस्वास समेत सुरक्षा विभाग प्रमुख, कोक ओवन विभाग प्रमुख एवं कॉरपोरेट सर्विसेज, गम्हरिया के वरीय अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। अधिकारियों…
Author: BJNN Desk
Gamharia news : काण्ड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वट सावित्री पूजा संपन्न की। सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा स्थल पहुंचीं और वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा की तथा फल, फूल, अक्षत, सिंदूर और प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में पंडित जी ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनाई। कथा श्रवण के दौरान महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव से…
मुख्यमंत्री पशुधन योजना से पोटका के किसानों को मिला संबल* जमशेदपुर: पोटका प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत किसानों के बीच बकरी एवं बतख (चूजा) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार ने कुल 17 लाभुक किसानों के बीच पशुधन का वितरण किया। योजना के तहत छह किसानों को 10-10 बीमाकृत बकरी, टब, मग एवं कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराई गई, जबकि 11 किसानों को प्रति किसान 30-30 बतख चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में किसानों में खासा…
जमशेदपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद देश के कई नेताओं ने अपने साथ चलने वाले काफिले को छोटा करने का फैसला लिया है और वे इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय पहले से ही बिना किसी बड़े काफिले के सफर करते हैं और वर्षों से इलेक्ट्रिक गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने राजनीति में एक नई और प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। अक्सर देखा जाता है कि जनप्रतिनिधि भारी सुरक्षा व्यवस्था और लग्जरी गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ…
नई दिल्ली/गोंडा, 14 मई: घरेलू कुश्ती सर्किट पर प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) का जबर्दस्त प्रभाव लगातार देखने को मिल रहा है । हाल ही में 10 से 12 मई 2026 के बीच गोंडा में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट में लीग के पांचवें सीजन में हिस्सा लेने वाले कई पहलवानों ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है । इन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लीग भारत के हाई-परफॉर्मेंस रेसलिंग इकोसिस्टम में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । स्वर्ण पदक विजेताओं का शानदार प्रदर्शन इस टूर्नामेंट के पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में…
जमशेदपुर, : आर वी एस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में आयोजित दो दिवसीय टेक्नो कल्चरल फेस्ट ‘प्रोवेनान्स 6.0’ का सफलतापूर्वक समापन हो गया है । इस फेस्ट में छात्रों ने तकनीक, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ उठाया। विधायक सोमेश सोरेन रहे मुख्य अतिथि समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन उपस्थित थे । आर वी एस एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव भरत सिंह ने शॉल और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया । छात्रों को संबोधित करते हुए सोमेश सोरेन ने कहा कि पढ़ाई के तनाव से मुक्त होने के…
जमशेदपुर टाटा स्टील ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए अपने शानदार वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है। चुनौतीपूर्ण वैश्विक बाजार के बावजूद, कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त मुनाफा कमाया है। कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated PAT) सालाना आधार पर 243% की छलांग लगाकर 10,886 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, अकेले भारत में कंपनी का शुद्ध लाभ लगभग 17% की वृद्धि के साथ 16,133 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। राजस्व और रिकॉर्ड उत्पादन (Revenue and Record Production) वित्त वर्ष 2026 के दौरान टाटा स्टील का समेकित राजस्व 2,32,140 करोड़ रुपये…
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सशुल्क सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 16 मई 2026 दिन – शनिवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म मास – ज्येष्ठ पक्ष – कृष्ण पक्ष तिथि – प्रातः 05:12 से अमावस्या रात्रि 01: 33 नक्षत्र – भरणी सायं 06:12 तक, तत्पश्चात कृत्तिका राहुकाल – प्रातः 08:35 से 10:35 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 05:05 सूर्यास्त – 06:23 दिशा शूल – पूर्व दिशा दोष परिहार – तिल / अदरक खाकर यात्रा करें आज का विशेष • वट सावित्री व्रत 16…
जमशेदपुर में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित के जन्मदिन को लेकर आयोजित दो दिवसीय जश्न शुक्रवार को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। शहर के सबसे चर्चित और माधुरी दीक्षित के सबसे बड़े प्रशंसक पप्पू सरदार ने हर साल की तरह इस बार भी अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का जन्मदिन पूरे उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया। यह लगातार 29वां वर्ष है जब लौहनगरी में माधुरी दीक्षित का जन्मदिन एक भव्य त्योहार की तरह मनाया गया है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: स्वर्णरेखा पुल और फोरलेन सड़क निर्माण की सरयू राय ने की समीक्षा, काम…
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को लिट्टी चौक भुईयाडीह से मानगो एनएच-33 को जोड़ने के लिए स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण की धीमी रफ्तार की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने सीधे निर्माण स्थल पर जाकर अधिकारियों से बात की। समीक्षा के दौरान उन्होंने काम में तेजी लाने, मानव बल और मशीनों की संख्या बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: तेज आंधी-तूफ़ान और बारिश से LBSM कॉलेज को भारी नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्त डिजाइन में बदलाव के कारण हुई देरी समीक्षा…
