पटना: वैशाली में आज आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना से रवाना हुए।
तीनों नेता पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए वैशाली के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उनकी भागीदारी को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा है।
READ MORE:PATNA NEWS: खाद्य सुरक्षा को लेकर बिहटा के दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 2 किलो पका चिकन नष्ट; आटा, मैदा और हल्दी के नमूने संग्रहित
हेलीकॉप्टर से वैशाली पहुंचे नेता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से वैशाली के लिए उड़ान भरी। तीनों नेता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे।



