Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :जमशेदपुर पुस्तक मेला 2026 में ‘सहयोग’ के स्टॉल पर सजी स्थानीय लेखकों की पुस्तकें,नवोदित साहित्यकारों को मिल रहा सशक्त मंच
Breaking News

Jamshedpur News :जमशेदपुर पुस्तक मेला 2026 में ‘सहयोग’ के स्टॉल पर सजी स्थानीय लेखकों की पुस्तकें,नवोदित साहित्यकारों को मिल रहा सशक्त मंच

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 21, 2026Updated:November 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

​जमशेदपुर.

शहर के साकची स्थित रवींद्र भवन परिसर में आज शुक्रवार से ‘जमशेदपुर पुस्तक मेला 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ. मेले का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (डीसी) राजीव रंजन ने किया.

READ MORE :Jamshedpur News: डोभो चेकनाके पर लगेंगे CCTV कैमरे, सिटी एसपी ने किया निरीक्षण

स्टाॅल नंबर 66 शहर के साहित्यकारों को समर्पित

टैगोर सोसाइटी द्वारा आयोजित इस पुस्तक मेले में हर वर्ष की तरह इस बार भी जमशेदपुर की साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ द्वारा स्थानीय लेखकों की पुस्तकों को पाठकों तक पहुँचाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया है. ​स्थापित लेखकों की तुलना में स्थानीय और नवोदित रचनाकारों को अक्सर मार्केटिंग और प्रचार-प्रसार का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाता है. इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से स्वैच्छिक और बहुभाषी साहित्यिक संस्था ‘सहयोग’ दो दशकों से भी अधिक समय से लौहनगरी के लेखकों की पुस्तकों के प्रकाशन, प्रचार और बिक्री के लिए एक मजबूत मंच प्रदान कर रही है.

​स्टॉल पर विविध विधाओं की पुस्तकों का संग्रह

मेले में लगे ‘सहयोग’ के स्टॉल पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए कहानी संग्रह, उपन्यास, गल्प (फिक्शन) और कथेतर साहित्य (नॉन-फिक्शन) की विविध पुस्तकें उपलब्ध हैं. इस वर्ष स्टॉल पर डाॅ रागिनी भूषण, डाॅ मुदिता चतुर्वेदी, डाॅ जूही समर्पिता, साधन राय, अन्नी अमृता, प्रफुल्ल कुमार, जयपाल सिंह, सरिता सिंह, कल्याणी कबीर, डाॅ अनिता शर्मा, मामचंद अग्रवाल व अन्य कई रचनाकारों की किताबें सहयोग स्टाॅल की शोभा बढ़ा रही हैं. मशहूर लेखक संदीप मुरारका की 13 पुस्तकें सहयोग के स्टाॅल पर प्रदर्शन के लिए रखी गई हैं. साथ ही मोना शरण की पेंटिंग्स को भी स्टाॅल में प्रदर्शनी हेतु रखा गया है. वहीं जमशेदपुर के डाॅ.महालिंगम शिवा की किताब “”गवर्ननेंस बियोन्ड कम्पालाएंस—“”
भी सहयोग के स्टाॅल पर मौजूद है, जो इस बार पुस्तक मेले में आकर्षण का केंद्र बनेगी. यह किताब पहले ही अमेजन में बेस्टसेलर बन चुकी है.

स्थानीय रचनाकारों को मिलता है प्लेटफाॅर्म

​”सोशल मीडिया के दौर से पहले से ही ‘सहयोग’ स्टील सिटी के स्थानीय साहित्यकारों को हर संभव मदद दे रहा है. हमारा मुख्य प्रयास यही रहता है कि शहर के पाठक अपने ही शहर के लेखकों को जानें और स्थानीय रचनाकारों को अपनी माटी में उचित पहचान मिले.”

—जूही समर्पिता, संस्थापक, ‘सहयोग’ (एवं लेखिका)

​”हम पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से जमशेदपुर के लेखकों को एक साझा मंच प्रदान कर रहे हैं. हमारी संस्था का यह निरंतर प्रयास नए और उभरते हुए रचनाकारों का मनोबल बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ है.”

—संध्या सिन्हा, अध्यक्ष, ‘सहयोग’

नागरिकों से अपील

​संस्था ‘सहयोग’ ने शहर के सभी पुस्तक प्रेमियों, विद्यार्थियों और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे पुस्तक मेले में आकर सहयोग के स्टाॅल संख्या 66 में अवश्य पधारें और स्थानीय लेखकों की रचनाओं को खरीदकर पढ़ें और उनका उत्साहवर्धन करें. वहीं पुस्तक मेले के उद्धाटन में पहुंची आदित्यपुर की कृष्णा सिंह ने बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क से बातचीत में बताया कि वे एक पुस्तक प्रेमी हैं और उन्हें सहयोग के स्टाॅल पर आकर पता चला कि अपने शहर में इतने प्रतिभाशाली लेखक हैं. उन्होंने कहा कि वे लगातार अपने बच्चों को कोई न कोई पुस्तक भेंट करती रहती हैं ताकि वे भी पुस्तक पढ़ने को लेकर प्रेरित होते रहें.

 

READMORE:JAMSHEDPUR NEWS: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर इंदरजीत सिंह ने किया 32वां प्लेटलेट्स दान, युवाओं से की सेवा की अपील

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना तुलसी विवाह, विद्यार्थियों ने जाना धार्मिक महत्व

November 21, 2026

BIHAR NEWS: वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे ललन सिंह, संजय झा और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

November 21, 2026

PATNA NEWS: खाद्य सुरक्षा को लेकर बिहटा के दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 2 किलो पका चिकन नष्ट; आटा, मैदा और हल्दी के नमूने संग्रहित

November 21, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.