Census 2027 Awareness Vehicles Flagged Off जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस राष्ट्रीय अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता के उद्देश्य से दो विशेष जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। इन वाहनों को निदेशक डीआरडीए अजय तिर्की एवं अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार और अपर जिला जनगणना पदाधिकारी कमलेश कुमार दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। READ MORE..GAMHARIA NEWS:…
Author: BJNN Desk
शराब की अवैध भट्ठियां टूटती हैं, आरोपी उड़ जाते हैं, आखिर हर छापेमारी से पहले कैसे मिल जाती है खबर? बुरूडीह में 250 किलो जावा महुआ नष्ट, दो भट्टियां ध्वस्त; फिर भी पुलिस के हाथ खाली, सवालों के घेरे में कार्रवाई का तरीका मृत्युंजय बर्मन Gamharia News काण्ड्रा थाना क्षेत्र के बुरूडीह पंचायत में आज सुबह पुलिस ने अवैध देसी शराब निर्माण के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई का दावा किया। पुलिस ने नदी किनारे संचालित एक अवैध शराब निर्माण केंद्र को ध्वस्त करते हुए करीब 250 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट कर दिया और दो अवैध भट्टियों को तोड़ दिया।…
जमशेदपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो लगातार सक्रिय हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड के अंतर्गत पाथरा पंचायत के पाथरा गांव और बेहेड़ा गांव में सांसद निधि से स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस पहल से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले चाबी मिल जाएगी, नगर विकास मंत्री के वादे पर सरयू राय का अनशन स्थगित…
रांची/जमशेदपुर। जमशेदपुर के बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आश्वासन दिया है कि आगामी 15 जून 2026 से पहले सभी योग्य लाभुकों को उनके नाम से आवंटित फ्लैटों की चाबी सौंप दी जाएगी। मंत्री ने यह बात जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को शनिवार सुबह रांची में हुई एक विशेष वार्ता के दौरान कही। लाभुकों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई विभागीय मंत्री के इस ठोस भरोसे के बाद विधायक सरयू राय ने आगामी 1…
जमशेदपुर: शहर के खासमहल (Khasmahal) क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में शनिवार का दिन बेहद खास रहा। यहां श्रद्धा, भक्ति और भारी उत्साह के बीच धार्मिक व सामाजिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। मंदिर के धार्मिक अनुष्ठानों, सामाजिक आयोजनों एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक संगठित तथा पारदर्शी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से “जगन्नाथ मंदिर जनसेवा ट्रस्ट” का विधिवत पंजीकरण (Registration) संपन्न हो गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद शनिवार को मंदिर परिसर में नवगठित कार्यकारिणी समिति का भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS: आत्महत्या…
डालसा के तत्वावधान में हुआ बड़ी अदालत का आयोजन जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में मई माह के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस अदालत का मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित मामलों को आपसी समझौते के आधार पर तुरंत सुलझाना था, ताकि आम जनता को अदालती चक्करों से मुक्ति मिल सके। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने आयोजन की सफलता और आंकड़ों की आधिकारिक जानकारी मीडिया के साथ साझा की। READ MORE..Adityapur News :South Bihar Express Engine Reversal Trial Conducted at Adityapur Station to Save Time…
Jamshedpur: Indian Railways is continuously taking new steps to reduce train congestion at Tatanagar Railway Station and make operations more punctual. As part of this initiative, a major operational change is being prepared under the Chakradharpur Railway Division. Soon, the engine reversal process for the Durg-Ara-Durg South Bihar Express will be shifted from Tatanagar Junction to Adityapur Railway Station. The primary objective of this move is to save the crucial time spent on changing engines at Tatanagar and to ensure the train runs exactly on its scheduled time. READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: Administration’s Surgical Strike on Illegal Sand Mining in…
जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने बिष्टुपुर स्थित एसएनटीआई (SNTI) परिसर में आत्महत्या रोकथाम के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘जीवन’ के दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम से पहले राजीव रंजन ने 25 क्यू रोड स्थित ‘जीवन केंद्र’ का दौरा किया। वहां उन्होंने संस्था की कार्यप्रणाली, बिफ्रेंडिंग (Befriending) तकनीक और संकटग्रस्त लोगों को भावनात्मक सहयोग देने की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही है ‘जीवन’ संस्था कार्यक्रम के दौरान संस्था के निदेशक डॉ. जे.आर. जेन ने बताया कि वर्ष 2006 में स्थापित ‘जीवन’ संस्था अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘बेफ्रेंडर्स वर्ल्डवाइड,…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया भवन में इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) के तहत एक विशाल MSME आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त राजीव रंजन शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को वित्तीय सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना था। छोटे कारोबारियों को लोन देने पर उपायुक्त का जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के विकास में बैंकिंग सेक्टर की भूमिका बेहद…
जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनावार अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। समीक्षा के दौरान उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि जिले के अधिकाधिक बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना विभाग की मुख्य प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि…
