
देवघर: झारखंड के दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर आज देवघर समाहरणालय सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया । इस शोक सभा में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।
दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की । इस अवसर पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत मंत्री के जन-कल्याणकारी योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका असमय निधन समाज और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है । उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की।
इस शोक सभा में अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार के साथ-साथ जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं समाहरणालय के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।


