जमशेदपुर: भारत स्काउट एंड गाइड, पूर्वी सिंहभूम के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को नवनियुक्त उपायुक्त राजीव रंजन (IAS) से जिला समाहरणालय में औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य उपायुक्त महोदय का स्वागत करना और उन्हें जिले में स्काउट एंड गाइड की गतिविधियों से अवगत कराना था। परंपरा के अनुरूप स्वागत और सम्मान जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्काउट एंड गाइड की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए उपायुक्त राजीव रंजन को स्मृति चिह्न के रूप में स्काउट स्कार्फ पहनाया गया…
Author: BJNN Desk
गम्हरिया: त्याग, तपस्या, ममता और मर्यादा की प्रतिमूर्ति माता जानकी का प्राकट्य दिवस ‘जानकी नवमी’ शनिवार को गम्हरिया और आसपास के क्षेत्रों में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में शिवनगर स्थित आवासीय कार्यालय में विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जानकी की आराधना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: “शहर बसा कर सुकून के लिए गांव ढूंढते हैं”, पृथ्वी दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का मंत्र माँ जानकी का जीवन सत्य और धर्म का मार्ग: मुकेश…
जमशेदपुर. पृथ्वी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पर्यावरण आयाम, जिला पूर्वी सिंहभूम की ओर से साकची स्थित थीसिस कोचिंग संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से ग्राहक गीत और संगठन मंत्र के साथ की गई, जिससे पूरे माहौल में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ. जिला पर्यावरण आयाम सह प्रमुख वंदना कुमारी ने विषय प्रवेश करते हुए पृथ्वी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला…
लोहरदगा। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने शनिवार को लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात की। उन्होंने उनसे कहा कि झारखंड सरकार ने चूल्हा पानी को पर्यटन स्थल घोषित किया है, लेकिन इसे पर्यटन स्थल के समूह डी में रखा गया है। इस संबंध में उन्होंने पर्यटन सचिव से भी दूरभाष पर बात की। लोगों ने श्री राय को बताया कि लोहरदगा से चूल्हा पानी तक जाने के लिए बड़की चांपी और सलगी के बीच सड़क बेहद खराब है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि वे सड़क की मरम्मत करा देंगे,…
जमशेदपुर: वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गोपाल मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में करीब 55 हजार लोग शामिल हुए। झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और असम से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे, जिससे पूरा मैदान पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक रंग में सराबोर नजर आया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की उठी माँग, 27 अप्रैल को जमशेदपुर में बड़ा आंदोलन पारंपरिक संस्कृति की झलक, मनमोहक प्रस्तुति कार्यक्रम के दौरान समाज की बालिकाओं एवं कलाकारों ने मांदर…
जमशेदपुर: लौहनगरी के गोलमुरी स्थित विद्यापति परिसर में मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा जानकी नवमी का भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव में मिथिला की संस्कृति, परंपरा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरे परिसर को 2500 दीपों से प्रज्वलित कर जगमग किया गया, जिससे वातावरण दीपावली जैसा जीवंत हो उठा। READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में ‘जलवायु परिवर्तन’ पर अतिथि व्याख्यान, डॉ. फरजाना अंजुम ने दी सतत आजीविका की सीख भक्तिमय शुरुआत और सामूहिक वंदना कार्यक्रम का शुभारंभ पुनम झा और माला चौधरी के नेतृत्व में माता जानकी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। जैसे ही उपस्थित…
जमशेदपुर: देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान गौ माता के संरक्षण के लिए अब एक बड़ा राष्ट्रव्यापी बिगुल फूँक दिया गया है। गौ सम्मान अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल को लौहनगरी जमशेदपुर में गौ भक्तों का विशाल समागम होने जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार से गौ रक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने और गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की माँग को पुरजोर तरीके से उठाना है। READ MORE :Saraikela Kharsawan News :मैट्रिक जिला टॉपर रौनक हेमब्रोम सम्मानित, प्रशासनिक अधिकारियों ने थपथपाई पीठ धालभूम अनुमंडल कार्यालय पर जुटेंगे हजारों गौ भक्त शनिवार को…
खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले का मान बढ़ाने वाले मैट्रिक परीक्षा 2026 के जिला टॉपर रौनक हेमब्रोम को खरसावां प्रखंड मुख्यालय में गौरवपूर्ण तरीके से सम्मानित किया गया । रौनक की इस बड़ी उपलब्धि पर प्रखंड के वरीय अधिकारियों ने उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दीं। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में ‘जलवायु परिवर्तन’ पर अतिथि व्याख्यान, डॉ. फरजाना अंजुम ने दी सतत आजीविका की सीख प्रशासनिक अधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन खरसावां प्रखंड अंतर्गत आयोजित इस सम्मान समारोह में रौनक हेमब्रोम को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), प्रखंड प्रमुख, अंचल अधिकारी (CO) एवं थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से…
जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय (NSU) के भूगोल विभाग द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन और सतत आजीविका पर इसके प्रभाव’ विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान (Guest Lecture) का सफल आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. फरजाना अंजुम उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्रों को वर्तमान पर्यावरणीय संकटों से अवगत कराया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर और उलीडीह में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, नदी किनारे चल रही भट्टी ध्वस्त जलवायु परिवर्तन: भविष्य की आजीविका के लिए गंभीर संकट कार्यक्रम की शुरुआत भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष (HOD)…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार, शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 को शहर के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई और शराब बनाने की भट्टियों को नष्ट किया गया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील समर कैंप 2026 का एलान, जेआरडी कॉम्प्लेक्स में दिखेगा खेलों का रोमांच नदी किनारे चल रही भट्टी को किया गया जमींदोज उत्पाद विभाग की टीम ने उलीडीह थाना अंतर्गत शांतिनगर में स्वर्णरेखा नदी के…
