
जमशेदपुर (टुइला डुगरी): सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय ‘रंगरेटा महासभा’ ने अपने संगठन का दायरा बढ़ाते हुए नई कमेटी का गठन किया है। टुइला डुगरी गुरुद्वारा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दलजीत सिंह को रंगरेटा महासभा के ‘नौजवान सभा, झारखंड’ का नया प्रधान (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :कर्नाटक के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब (बीदर) में रंगरेटा महासभा की संगत सम्मानित, संगत ने खुद को बताया सौभाग्यशाली
गुरु महाराज की हाजिरी में हुई घोषणा, दलजीत को ओढ़ाया गया शॉल
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु महाराज के समक्ष अरदास के साथ हुई।इसके बाद रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने दलजीत सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।संगत और गुरु महाराज की उपस्थिति में मनजीत सिंह ने आधिकारिक रूप से दलजीत सिंह को नौजवान सभा का प्रधान बनाने की घोषणा की।
‘2009 से गुरु घर की सेवा कर रहे हैं दलजीत’
दलजीत सिंह के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि वे 2009 से उनके साथ गुरु घर की सेवा में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि दलजीत सिंह पूरी तरह से गुरसिख परिवार के बच्चे हैं और खुद भी अमृतधारी हैं। ऐसे समर्पित गुरु सिखों को समाज सेवा के लिए आगे लाना संगठन की प्राथमिकता है।
मनजीत सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि रंगरेटा महासभा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और धार्मिक कार्य करना है। इसी उद्देश्य को गति देने के लिए संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है और आने वाले दिनों में और भी अच्छे लोगों को इससे जोड़ा जाएगा।
साथ ही, मनजीत सिंह ने हाल ही में आयोजित ‘चेतना मार्च’ के सफल आयोजन के लिए पूरी जमशेदपुर की संगत को धन्यवाद और बधाई दी।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :रंगरेटा महासभा के नेतृत्व में 400 श्रद्धालुओं का जत्था नांदेड़ साहिब पहुंचा, बाबा जीवन सिंह जी के प्रकाश दिहाड़े में हुए शामिल
कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस नियुक्ति कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत और कमिटी के सदस्य मौजूद रहे:
स्त्री सभा से: टुइला डुगरी गुरुद्वारा स्त्री सभा की प्रधान चरणजीत कौर, सतनाम कौर, किरणदीप कौर, रिंकी कौर, सतबीर कौर, परमजीत कौर, गुरमीत कौर, निर्मल कौर, सुनीता कौर, संदीप कौर और रानी कौर उपस्थित रहीं।
नौजवान सभा एवं अन्य सदस्य: जसबीर सिंह पदरी, सुखदेव सिंह मंली, गुरदीप सिंह काके, रणजीत सिंह फौजी, साहब सिंह साबू, टुइला डुगरी गुरुद्वारा नौजवान सभा के प्रधान रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, रोशन सिंह, अवतार सिंह, विशाल सिंह, बलबीर सिंह बबलू, जसबीर सिंह (छीरा), कुंदन सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी और हरभजन सिंह पजी सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


