
जमशेदपुर । जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से मानगो स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में शनिवार को श्री श्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाम सात बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भक्ति संगीत गायिका शहनाज अख्तर ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह और महासचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि भजन संध्या में करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। वहीं, करीब 400 वीआईपी अतिथियों के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गयी थी।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का भी वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में विशेष सजावट और अन्य व्यवस्थाएं की गयी थीं।
READ MORE :Jamshedpur News :कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल, 616 गौवंश की सेवा देख गदगद; बेहतर प्रबंधन के लिए भेजेंगे विशेषज्ञ ट्रेनर
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने की शिरकत
भजन संध्या में शहर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग भी शामिल हुए। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कार्यक्रम में पहुंचे। इनके अलावा मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, सीजीपीसी प्रमुख भगवान सिंह, सत्या तिवारी, झामुमो नेता सन्नी सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर-सरायकेला सीमा पर अपराधियों पर शिकंजा, हथियार-ड्रग्स तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई
आज निकलेगी झांकी, स्वर्णरेखा नदी में होगा प्रतिमा विसर्जन
एसोसिएशन के महासचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार, 20 सितंबर को दोपहर तीन बजे कार्यालय परिसर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के साथ आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। झांकी के बाद स्वर्णरेखा नदी में प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सतवीर सिंह सोमू, बिट्टू तिवारी, प्रदीप शर्मा, अमित, मनीष ओझा, अभय सिंह, पिंटू यादव, विनीत यादव, मनोज सिंह, संजय सिंह, जसवीर सिंह सोनी, तपस्या सिंह और शंकर दयाल सिंह समेत अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


