Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में कंसल्टिंग कॉन्क्लेव फुलक्रम 2023 का आयोजन किया गया. कौटिल्य कंसल्टिंग क्लब एवं पीजीडीएम (जीएम) बैच 2023-24 द्वारा आयोजत इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न कंसल्टिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. फुलक्रम 2023 में सीमित संसाधन में बेहतर प्रदर्शन करने पर अलग-अलग पैनलिस्टों ने इंडस्ट्री 5.0, जेनरेटिव एआई और अन्य उभरती अवधारणाओं पर अपनी बातों को रखा. कार्यक्रम की शुरुआत डीन एडमिनिस्ट्रेशन फादर डोनाल्ड व डीन एकेडमिक प्रो. संजय पात्रो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने उद्घाटन भाषण देते हुए अनिश्चितताओं से बचने और टिकाऊ प्रक्रियाओं को स्थापित…

Read More

जमशेदपुर: द माही प्रोडक्शन के बैनर तले बनी रैप ग्लैमर सौंग ‘ बाबू सोना’ वॉल्यूम 0.1 का शहर के कलाकारों लौंच किया। वीडियो सौंग में आवाज मानगो निवासी महेंद्र कुमार ने दिया है। वहीं इसके लिरिक्स भी महेंद्र कुमार ने लिखा है। महेंद्र कुमार इससे पहले भी कई वीडियो एलबम व शॉर्ट मूवीज बना चुके है। महेंद्र कुमार ने बताया कि इस वीडियो सौंग को बनाने में द माही प्रोडक्शन की पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि वीडियो को “महेंद्र कुमार ऑफिशियल यूट्यूब चैनल” पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही यह सांग तेजी से…

Read More

जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ( Singhbhum Chamber of Commerce and  industry’s) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला के SSP किशोर कौशल से मुलाकात कर उनसे शहर की विधि-व्यवस्था, ट्राफिक व्यवस्था, बाजारों एवं सड़कों में अतिक्रमण को लेकर उनके कार्यालय में मुलाकात की। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी। अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि चैम्बर की नई कमिटि ने वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री किशोर कौशल, भा.पु.से. से उनके उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान चैम्बर…

Read More

जमशेदपुर. विभिन्न सेक्टरों में बडी दादाद में महिला कामगार काम करती हैं.असंगठित क्षेत्र की ये महिला मजदूर कई बार जानकारी के अभाव में अपना वाजिब हक नहीं ले पाती हैं.उसके अलावा कई तरह की समस्याओं से वे गुजरती हैं पर उनको मदद नहीं मिलती.इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर महिला इंटक की ओर से जमशेदपुर के मानगो पारडीह से सटे फदलुगोडा गांव में आज दोपहर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इंटक की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा सिंह के नेतृत्व में असंगठित महिला कामगारों के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर उषा सिंह ने बताया कि ईंट भट्टा…

Read More

जमशेदपुर। एक बार फिर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की है, बहरगोड़ा से जमशेदपुर आने के क्रम में उन्होंने देखा कि सड़क दुर्घटना में व्यक्ति घायल हो गया है, उन्होंने संवेदना का परिचय देते हुए अपना स्कॉट रुकवाया और स्वयं अपने हाथ से घायल व्यक्ति को अपने स्कॉट वाहन के जिप्सी के माध्यम से एमजीएम अस्पताल भिजवाया! उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को भी साथ भेजा और वायरलैस पर इमरजेंसी अलर्ट करवा कर घायल को रवाना किया, इस बीच उन्होंने एमजीएम अधीक्षक को फोन पर सूचना देते हुए हर परिस्थिति के लिए तैयारी करने का निर्देश…

Read More

जमशेदपुर शहरी वनों की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए, टाटा स्टील ने आज कदमा में अपनी तरह का पहला जमशेदपुर सिटी फॉरेस्ट जमशेदपुर के नागरिकों को समर्पित किया. चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट, (कॉर्पोरेट सर्विसेज) टाटा स्टील ने टाटा वर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष संजीव चौधरी, अवनीश गुप्ता, वाईस प्रेसिडेंट, (टीक्यूएम और ईएंडपी) टाटा स्टील, अत्रेयी सान्याल, वाईस प्रेसिडेंट (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट), टाटा स्टील, शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, टीडब्ल्यूयू और सतीश कुमार सिंह, महासचिव, टीडब्ल्यूयू और टाटा स्टील के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में कदमा में जमशेदपुर सिटी फॉरेस्ट का उद्घाटन किया. जमशेदपुर सिटी फ़ॉरेस्ट शहरीकरण के कारण शहरों…

Read More

ANNI AMRITA अन्नी अमृता. जमशेदपुर. जमशेदपुर के होटल रामाडा में उड़ीसा के कलाकारों की पेटिंग्स प्रदर्शनी EKAMRAM 2023(एकाम्रम 2023) का आज शुभारंभ हुआ. मिसेज डेजी ईरानी, पूर्व टाटा स्टील अधिकारी शक्ति शर्मा और अन्य गणमान्य लोगों ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी को 30 आर्टिस्ट के ग्रुप TOGETHER(टुगेदर) होटल रामाडा के साथ मिलकर आयोजित कर रहे हैं जिसका नेतृत्व आर्टिस्ट मानस रंजन जेना कर रहे हैं. इस ग्रुप में 30 कलाकार हैं जिनकी पेटिंग्स बरबस ही आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेगी. क्या है EKAMRAM(एकाम्रम) ————————————- ऐसी मान्यता है कि वर्तमान भुवनेश्वर प्राचीन एकाम्रम है. माना जाता है कि…

Read More

ANNI AMRITA अन्नी अमृता केस–1 ———– तीन महीना पहले कदमा के शेखर की पत्नी का मोबाइल घर से ही चोरी हो गया था जिसके मिलने की कोई उम्मीद न थी. आज जब जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना परिसर में मेगा मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन कैंप में पुलिस की ओर से पत्नी का खोया मोबाइल उन्हें दिया गया तब उनकी खुशी का ठिकाना न था. एक आम मध्य वर्गीय परिवार के लिए स्मार्ट फोन का खोना कितना तकलीफदेह होता है यह समझा जा सकता है. लेकिन तीन महीने के भीतर मोबाइल को जमशेदपुर पुलिस ने धनबाद से खोज निकाला जिससे शेखर अंचभित भी…

Read More

रेल खबर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर टाटा और आरा के मध्य चलने वाली गाङी संख्या 18183 व गाङी संख्या 18184 टाटा- आरा- टाटा एक्सप्रेस का आद्रा रेल मंडल के अंतर्गत चांडिल- पुरूलिया रेलखंड के बराभूम स्टेशन पर 5 अक्टूबर से प्रायोगिक तौर पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है । गाङी संख्या 18183 टाटा -आरा एक्सप्रेस 5 अक्टूबर से 09.37 बजे बराभूम स्टेशन पहुंचेगी तथा 09.38 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में गाङी संख्या 18184 आरा- टाटा एक्सप्रेस 5 अक्टूबर से 15.39 बजे बराभूम स्टेशन पहुंचेगी तथा 15.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसे भी पढ़े…

Read More

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज में आज गांधी जयंती के अवसर पर इतिहास विभाग ने ‘गांधीवादी दर्शन और समकालीन दुनिया में इसकी प्रासंगिकता’ विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार अंग्रेजी श्रेणी में आयुष कुमार और आयुष्मान शर्मा को और हिंदी श्रेणी में दीपा रानी बागती को दिया गया। इस अवसर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मो रियाज ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहम्मद शाहनवाज ने किया। इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ कौसर तस्नीम और डॉ इंद्रसेन सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाषण…

Read More