जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा शुक्रवार की देर शाम को साकची स्थित रामगढ़िया सभा में भव्य डांडिया (गरबा) धमाल नाइट कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने एक साथ गरबे की धुन में डांडिया रास किया। मोरनी बनके काल्यो कूद पडो मेला में… एवं गरबा की रात आई.. आदि फ़िल्मी और गरबा की धुनों पर क्या बच्चे क्या बड़े, सब जम कर थिरके। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कलाकार पूजा पॉल और डीजे अमित रहे। साथ ही कार्यक्रम में सोलो डांस, डुएट डांस, ग्रुप डांस एवं बच्चों का बेस्ट ड्रेस अप सहित…
Author: BJNN Desk
मुख्यमंत्री ने पर्व- त्यौहार में सुरक्षा, साफ सफाई, बिजली-पानी, यातायात और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश
जमशेदपुर:A.S.G आई हॉस्पिटल द्वारा आज बेल्डीह चर्च स्कूल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में स्कूल के लगभग 300 छात्र-छात्राओं,शिक्षक और स्कूल प्रबंधन से जुड़े सदस्यों ने नेत्र जांच में भाग लिया.जांच के उपरांत कई लोगों को चश्मा लगाने तो कई को अस्पताल से संपर्क करने का भी सुझाव दिया गया.मौके पर ए.एस.जी अस्पताल की ओर से संजय कुमार,मोहम्मद इमरान,नाजमुएल हसन,सलाहकार आनंद कुमार मिश्रा एवं क्षेत्रीय प्रबंधक फहीम अख्तर काजमी ने विशेष योगदान दिया. बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सचिव सुजीत चंद्र दास,उप-प्रधानाचार्या एस्तर मोहंती,सह-संयोजिका प्रोमिला जोशुआ,हरप्रीत कौर एवं प्रणिता…
सरायकेला-खरसावां:आज से जिले के एसपी डॉ बिमल कुमार ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आदित्यपुर के जियाडा भवन में कैंप कार्यालय की शुरुआत कर दी है.बीते दिनों उन्होंने पत्रकारों को अपने 2 माह के कार्यकाल में हुई उपलब्धियां गिनाते हुए यह घोषणा की थी कि अब वे थानावार फरियादियों से मिलेंगे.इसी घोषणा के तहत आज वे दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक आदित्यपुर थाना क्षेत्र में जियाडा भवन स्थित कैंप कार्यालय में फरियादियों से मिले. कैंप कार्यालय में सबसे पहले उन्होंने बुजुर्गों और फिर महिलाओं को मुलाकात करने में प्राथमिकता दी.इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि…
जमशेदपुर।जमशेदपुर के बिरसानगर संडे मार्केट में सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में सैल्यूट तिरंगा की नई सदस्य कमलजीत कौर के द्वारा निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूप में प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उपस्थित हुए। इस शिविर में ए एस जी अस्पताल आमबगान की टीम ने सैकड़ों नगर वासियों के आँखों की जाँच की। कार्यक्रम को सफल बनाने में…
जमशेदपुर/धनबाद। टाटा ग्रुप का एक उद्यम, क्रोमा ने दुर्गा पूजो के पवित्र अवसर पर अपने फेस्टिवल ऑफ़ ड्रीम्स कैम्पेन के साथ प्रस्तुत की हैं आकर्षक डील्स और ऑफर्स। साल के इस बहुप्रतीक्षित त्यौहार की खुशियों को दुगुना करने के लिए क्रोमा के स्टोर्स और क्रोमा डांट कांम पर बहुत ही बेहतरीन ऑफर्स दिए जा रहे हैं। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के उपभोक्ता 25 अक्टूबर 2023 तक इन आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। क्रोमा एक्सपर्ट्स के साथ इस ख़ुशी के मौके पर अपनी लाइफस्टाइल को अपग्रेड कीजिए। चुनिंदा बैंक कार्डों पर पाइए 10ः तुरंत डिस्काउंट, 20,000 रुपयों तक…
जमशेदपुर: जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) और टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ या फाउंडेशन) के बीच पहली बार सामाजिक-प्रभाव के क्षेत्र में ऑनलाइन पोस्ट-ग्रेजुएट सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू करने और विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर फादर एस जॉर्ज, डायरेक्टर, एक्सएलआरआई, और सौरव रॉय, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने श्री चाणक्य चौधरी, डायरेक्टर, टाटा स्टील फाउंडेशन की उपस्थिति में जमशेदपुर में एक्सएलआरआई परिसर में हस्ताक्षर किए। इसके तहत, दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से एक साल का, विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी, अकादमिक रूप से कठोर और संस्थागत रूप से मान्यता प्राप्त ऑनलाइन…
जमशेदपुर। बुधवार को एक्सएलआरआइ स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की स्थापना के 75 साल के अवसर पर प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपस्थित थे. मौके पर सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान कभी भी इससे नहीं हो सकती कि उसने कितना प्रॉफ़िट कमाया है. बल्कि इससे होती है कि उसने समाज के लिए क्या दिया और समाज के विकास में उसका क्या योगदान है. उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए टाटा ग्रुप द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की, साथ ही सभी…
जमशेदपुर. टाटानगर से अमृतसर को आने -जाने वाली टाटा-अमृतसर-टाटा जालियांवालाबाग एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है. यह ट्रेन वाराणसी – आयोध्या -लखनऊ की बजाय वाराणसी -प्रतापगढ-लखनऊ के रास्ते अमृतसर आना जाना करेगी. हालांकि यह परिवर्तन कुछ दिनों के लिए किया गया है. इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर-टाटा जलियावाला बाग एक्स्प्रेस 18 ,20,25 और 27 अक्टूबर लखनऊ- प्रतापगढ- वाराणसी और गाड़ी संख्या 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवालाबाग एक्सप्रेस 16 ,18,23 और 25 अक्टूबर को वाराणसी -प्रतापगढ-लखनऊ के रास्ते गंतव्य को जाएगी. इसे भी पढ़े :-Rail Accident Update…
रेल खबर। बिहार के बक्सर के पास बुधवार की रात नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) बेपटरी हो गई है. टूरीगंज और रघुनाथपुर के बीच यह हादसा हुआ है. ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए. दुर्घटनास्थल पर तड़के तक राहत एवं बचाव कार्य चला. हादसे में कुल चार लोगों की मौत और करीब 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इनमें से कुछ को रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, कुछ को आरा और बक्सर में एवं कुछ को एम्स पटना व आईजीआईएमएस पटना में भर्ती किया गया है.रेलवे के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. यह ट्रेन दिल्ली…
