जमशेदपुर। सहारा गार्डन सिटी में प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रधानमंत्री द्वारा जारी अपील तथा नगर निगम के द्वारा निर्गत चिट्ठी के आलोक में, सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सुबोध झा के नेतृत्व में सहारा गार्डन सिटी के निवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अभियान में भाग लेने वालों में अन्य लोगों के साथ सर्वश्री अनिल सिंह, अशोक मिश्रा, बीपी सिन्हा, पीके श्रीवास्तव, बीके सिंह,रतन राय ,एसके गांगुली, रमेश यादव, सुब्बा राव, असीम कुमार सिंह, टी के प्रसाद, नीरज कुमार ,पी एन पांडे, टी के प्रसाद,विजय श्रीवास्तव, विभीषण महतो, रिंकू सिंह, बीके घोष, बीडी पांडे, उमाशंकर…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत कई स्थानों पर संस्थान के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविदयालय के एन सी सी के द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह, सीटीओं स्वरूप कुमार मिश्रा के अलावा एनसीसी के कैडेटस उपस्थित थे। —————– एनएसएस ने चलाया स्वव्छता अभियान: रविवार 1 अक्टूबर 2023 को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के एनएसएस इकाई 1 द्वारा एक तारीक एक घंटा श्रम दान के तहत जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के कैंपस में व्यापक साफ सफाई और प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र अभियान…
जमशेदपुर. स्वच्छ भारत अभियान के तहत टाटा मोटर्स की ओर से वर्क्स और टेल्को टाउनशिप में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक सफाई अभियान का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर प्लांट प्रमुख रविन्द्र कुलकर्णी, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ रविवार को राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत “श्रमदान” में शामिल हुए. अभियान के तहत टेल्को कॉलोनी के हुडको लेक में 100 से अधिक कर्मचारी परिवार के साथ एकत्र हुए. हुडको झील में फेंके गए प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने के लिए कर्मचारियों ने स्वेच्छा से काम किया. अभियान में झील से करीब 25 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया.…
● हड्डी रोग, नेत्र विशेषज्ञ, चर्म रोग, स्त्री एवं प्रसूति, हृदय रोग, न्यूरो सर्जरी, कान गला एवं नाक, शिशु रोग, हड्डी रोग, फिजियोथेरेपी, एक्स-रे, मधुमेह, ईसीजी, ईसीएचओ की हुई निःशुल्क जाँच. ● बोले अपोलो अस्पताल के निदेशक आलोक श्रीवास्तव, प्रशासनिक स्तर पर मिले सहयोग तो जमशेदपुर में बनाएंगे अत्याधुनिक अस्पताल. ● बोले कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, अपोलो अस्पताल अगर पहल करती है तो हरसंभव करेंगे प्रशासनिक सहयोग जमशेदपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं अपोलो अस्पताल, भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय…
जमशेदपुर। रेलवे एक अक्टूबर से अपने यात्री ट्रेनो के समय मे परिवर्तिन करने जा रहा है।इसका असर टाटानगर से खुलने वाली ट्रेनो मे पङा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत पङने वाले स्टेशन टाटानगर पर भी पङा है। टाटानगर से खुलने वाली दस यात्री ट्रेने अब एक अक्टूबर से अपने नए समय से चलेगी। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसे भी पढ़े :-South Eastern Railway:बङबिल जनशताब्दी और इस्पात आज बदले समय से करेगी प्रस्थान, जानिए समय *इन ट्रेनो के समय मे हुआ है बदलाव* टाटा से खुलने वाली गाङी संख्या 12889टाटा -सर…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सिख नौजवान सभा, मानगो के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को जमशेदपुरी ने लिखित इस्तीफा सिख नौजवान सभा मानगो यूनिट के प्रधान जगदीप सिंह को सौंपा। हरविंदर सिंह जमशेदपुरी का कहना है कि सिख धर्म के प्रचार के लिए वे अकसर यात्राओं में रहते है इस कारण वे सिख नौजवान सभा की गालिविधियों में समय नहीं दे पा रहें हैं। जमशेदपुरी ने यह भी कहा की नौजवान सभा को उनका सहयोग सहृदय मिलता रहेगा।
जमशेदपुर. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य रही नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की 53वीं मैराथन बैठक शुक्रवार को सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के व्याख्यान-कक्ष में सम्पन्न हुई. इसमें नगर भर के सरकारी कार्यालयों के 72 वरीय अधिकारियों ने भाग लिया. इस बैठक में जमशेदपुर, चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित भारत सरकार के सभी केन्द्रीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायतशासी निकायों एवं सभी बैंकों के शीर्ष अधिकारियों ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिये एक साथ बैठकर विचार मंथन किया. उक्त बैठक में मंच पर अधिकारियों में कार्यालय प्रधान आयकर आयुक्त के प्रधान आयकर आयुक्त शिशिर धमीजा, यूरेनियम…
रेल खबर। पूर्व मध्य रेल की ओर से पहली अक्टूबर से नई समय सारणी की घोषणा कर दी गई है। इस कारण बिहार और झारखंड के विभिन्न स्टेशनो से खुलने वाली ट्रेनो के समय आशिक परिवर्तन किया गया है।इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है। *इन ट्रेनो का समय बदला* रेलवे के द्धारा अधिसूचना के अनुसार गाङी संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट हटिया एक्सप्रेस पूर्णिया से रात 2.5 बजे के बजाय 1.25 बजे ही खुल जाएगी। पटना में इस ट्रेन का आगमन 9.50 बजे होगा और ट्रेन 10 बजे प्रस्थान कर जाएगी। गाङी संख्या 13023 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस…
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से जमशेदपुर स्थित उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने दी। मुलाकात के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को इतनी बड़ी जीत के लिये शुभकामनायें दी और कहा कि व्यापारियों एवं उद्यमियों ने जिस आशा के साथ नई युवा एवं उर्जावान टीम को जिताया है उसके अनुरूप पूरी टीम को उनकी आशाओं पर खरा उतरते हुये व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के…
जमशेदपुर. टाटा स्टील यूआईएसएल स्पष्ट करना चाहेगी कि जल शुल्क में हाल ही में वृद्धि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत 2021 में अधिसूचित नियमों के अनुपालन में है .इन नियमों के मुताबिक बिजली दर में बदलाव की स्थिति में बिजली की कीमत के अनुपात में पानी का शुल्क भी बढ़ सकता है. झारखंड विद्युत विनियामक आयोग ने दिसंबर 2022 में बिजली दर में 6% की वृद्धि की है, जिससे पानी के टैरिफ में भी वृद्धि हुई है. जल टैरिफ में संशोधन की सूचना जुलाई 2023 से सभी उपभोक्ताओं को उनके संबंधित बिलों में व्यक्तिगत रूप से दी जा रही…
