रेल खबर. बिहार के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप रात 10 बजे नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कई डिब्बे पटरी से उतर गए. रेलवे ने रिलीफ ट्रेन भेजी है. घटना बक्सर, पटना रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप की है. घायलों के संबंध में कोई सूचना नहीं मिल पाई है. दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आज 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। Helpline No. PNBE-9771449971 DNR-8905697493 ARA-8306182542 COML CNL-7759070004 बुलेटिन – 02 23.23 hrs मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ…
Author: BJNN Desk
ANNI AMRITA अन्नी अमृता जमशेदपुर. आजकल दुनिया के अन्य देशों की ही तरह अब भारत में भी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े हैं.जमशेदपुर की बात करें तो मेहरबाई कैंसर हाॅस्पीटल(MTMH) से मिले आंकडों के अनुसार साल 2022-23में कैंसर के कुल 438 मामलों में 18प्रतिशत मामले ब्रेस्ट कैंसर के थे.इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात क्या हैं. इसे भी पढ़े :-Jamshedpur News:टाटा स्टील का तोहफा, कदमा में अपनी तरह का पहला जमशेदपुर सिटी फॉरेस्ट नागरिकों को समर्पित किया अक्टूबर में MTMH ने ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ की शुरुआत की MTMH ने अक्टूबर में ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ…
जमशेदपुर/धनबाद। टाटा समूह की प्रमुख ई-कॉमर्स पहल-टाटा क्लिक, टाटा क्लिक लक्ज़री और टाटा क्लिक पैलेट पर शुरू हो चूका है। उनका हर साल होने वाला, बहुप्रतीक्षित 10.10 सेल। इस सेल में कपड़ें, ब्यूटी, एक्सेसरीज़, फूटवेयर, ज्वेलरी, घड़ियां और कई अन्य श्रेणियों में आकर्षक ऑफर प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इस साल त्योहारों की खरीदारी बड़े-बड़े ब्रांड्स से करने का यह सुनहरा मौका उपभोक्ताओं को मिल रहा है। इस सेल में उपभोक्ता उनके पसंदीदा ब्रांड्स पर 85 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट का आनंद ले सकते हैं। साथ ही मुफ्त शिपिंग, अतिरिक्त कूपन और बैंक ऑफ़र जैसे अतिरिक्त लाभ भी पा…
Anni Amrita अन्नी अमृता चाईबासा। झारखंड के घोर नक्सल प्रभावित इलाके पश्चिमी सिंहभूम के गुदडी प्रखंडके सुदूरवर्ती गांवों की हालत कैसी है और विकास के पैमाने पर वे कहां हैं यह जानना हो तो रोवाउली गांव आइए..भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई इन दिनों सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित गांवों का दौरा लगातार कर रहे हैं.उसी कड़ी में उन्होंने नक्सल प्रभावित गुदड़ी प्रखंड के डारियोकमरोड पंचायत के रोवाउली गांव का औचक दौरा किया. वे प्राथमिक विद्यालय रोवाउली पहुंचे तो उसकी हालत देखकर दंग रह गए.उन्होंने देखा कि विद्यालय की छत जर्जर हो चुकी है.बेंच डेस्क सड़ रहे हैं, उन्हें दीमक खा…
जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित दयालसिटी निवासी रौशन झा को आइकॉनिक पीस अवॉर्ड काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने भारतीय आध्यात्मिक साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि दे कर सम्मानित किया है। जानकारी हो कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो भारत सरकार के साथ-साथ जी-20 देशों व यूनाइटेड नेशंस द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। रौशन झा ने श्रीमद् भगवत गीता के सात सौ श्लोकों को अपनी सताइस साल की मेहनत से हिन्दी चौपाई के रूप में लिख एक कीर्तिमान स्थापित किया है। रौशन झा को सहज गीतामृत की रचना के लिये पहले भी राष्ट्र गौरव श्री…
जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के बचे हुए सीजन के लिए टीम में एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त के रूप में 26 वर्षीय फॉरवर्ड स्टीव अंबरी को जोड़ा है. अपनी आक्रमण क्षमताओं के लिए जाने जाने वाले अंबरी टीम में गति और चतुराई का मिश्रण लाते हैं. जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच, स्कॉट कूपर ने अंबरी के आगमन के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “सिर्फ 26 साल की उम्र में, स्टीव अंबरी एक रोमांचक खिलाड़ी हैं, जिनके पास फ्रेंच लीग में बड़ा अनुभव है. एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के नाते, वह एक महान दृष्टिकोण, गति, शारीरिकता,…
जमशेदपुर। तन बीमार होता है तो लोग बड़े शान से डाॅक्टर को दिखाने जाते हैं लेकिन मन के बीमार होने पर उसे छुपाने की कोशिश होती है.ऐसा माहौल समाज में बना हुआ है कि मानो शरीर को बीमार होने का हक है लेकिन मन को नहीं..जबकि सचाई है कि आज की भागदौड और तनाव भरी जिंदगी में डिप्रेशन और अन्य कई समस्याएं विकराल रुप धारण कर रही हैं.जमशेदपुर की बात करें तो आए दिन यहां आत्महत्या की खबरें भरी रहती हैं.किसी किसी दिन तो तीन चार आत्महत्याएं तक की खबरें नजर आती हैं.जाहिर है कि यह खतरे की घंटी है.…
जमशेदपुर. टाटानगर-वाराणसी के लिए जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा. रेल सूत्रों की मानें तो इसको लेकर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है. हालांकि रेलवे ने अधिकारी घोषणा नही की है, लेकिन टाटा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर चक्रधरपुर के डीआरएम ने पिछले दिनो ट्विटर पर जानकारी दी थी. इसे भी पढ़े:VANDE BHARAT EXPRESS:चक्रधरपुर रेल डिवीजन का पहला वंदे भारत परिचालन जल्द,इस मार्ग पर होगा परिचालन ये होगा मार्ग टाटा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस भी आठ कोच का होगा. प्रस्तावित टाटा -वाराणसी -टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग पुरूलिया,बोकारो,गोमो,गया,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते होगा. टाटा से वाराणसी की…
जमशेदपुर। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी राज्यव्यापी संकल्प यात्रा के निमित्त दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। संध्या 6 बजे बाबूलाल मरांडी का काफिला आदित्यपुर पुल के रास्ते जमशेदपुर पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम शहर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आदित्यपुर पुल के समीप सरदार पटेल चौक पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर लौहनगरी आगमन पर गर्मजोशी से…
जमशेदपुर में दुर्गोत्सव आयोजन में पंडालों के बाहर पार्किंग शुल्क वसूलने की छूट संबंधित प्रशासनिक सहमति का विरोध शुरू हो गया है. इस बाबत महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने पार्किंग शुल्क वसूलने के निर्णय को अप्रासंगिक बताते हुए कड़ा ऐतराज जताया है. इस निर्णय की आलोचना करते हुए उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने तथा जिला प्रशासन से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल के जरिये भाजपा नेता ने संबंधित मामले को उठाया है वहीं जिला स्तरीय दुर्गा पूजा समन्वय समितियों की रहस्यमयी चुप्पी पर भी सवाल…
