
जमशेदपुर।


उलीडीह पुलिस ने देशी पुलिस के साथ एक यूवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास दो पीस जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इस सबंध मे पटमदा डी एस पी विजय कुमार ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सुर्योदय नगर स्थित ललित सिंह के आवास में छापामारी की गई। वही पुलिस को देखते हुए ललित सिंह भागने लगे। पुलिस ने उसे भागने के पहले ही दबोच लिया। उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस उसे पकड़ कर जेल भेज दिया है।

