
जमशेदरपुर।


परसूडीह पूलिस ने बीते दिनो परसुडीह के कीताडीह स्थित मन्ना महतो के आवास पर हुए गोली चालन के मामले का मुख्यआरोपी सट्टु महतो को गिरफ्तार कर लिया है। वही दुसरी ओर सोनू मिश्रा हत्याकांड के दो आरोपी अजीत साव और पोपो मुण्डा को भी पुलिस ने रिमाण्ड पर लिया है। रिमाण्ड पर लेने के बाद पुलिस के द्रारा पुछताछ में दोनो अपराधियो से पुछताछ के बाद सोनू मिश्रा हत्याकांड में प्रयुक्त किया पिस्टल और दो स्कूटी को पूलिस ने बरामद किया है। बताया जाता है यही पिस्टल से मन्ना महतो के आवास के समीप गोली चलाई गई थी। बाद में इसका उपयोग सोनू मिश्रा के हत्या में किया गया था।

