
जमशेदपुर।
झारखंड विधानसभा चुनाव मे आए भारतीय जनता पार्टी के परिणाम पर केंद्रीय आदिवासी जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहां की चुनाव लोकतंत्र में आना जाना लगा रहता है । यह अनुकूल प्रतिकूल परिणाम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। वह अच्छा काम करते रहें । वे जमशेदपुर के घालभूम क्लब में आयोजित अटल विचार मंच के द्रारा आयोजित अटल बिहारी वायपेयी जी के जयंती में भाग लेने आए हुए थे। इस दौरान पत्रकारो से बातचीत में उन्होने उक्त बाते कही। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओ को इस हार से घबराना नही हैं और पुर्व की तरह संगठन में स्वाभाविक रूप से मजबूती के साथ आगे कैसे काम करें इस पर कार्यकर्ता लगे रहे।
कार्यकर्ताओं में नाराजगी के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज आंतरिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता है ताकि आने वाले समय में पार्टी में आंतरिक प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा सजे। बाकी बाद संगठन का संगठन में हो।

