रांची/खूंटी,6 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कर्रा में जनसंपर्क अभियान शुरू की।इस दौरान जम्हार बस्ती भी गए।बस्ती की महिलाओं ने श्री मुंडा का स्वागत किया।महिलाओं ने श्री मुंडा को 1001 रुपये नामांकन भरने के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि दी।श्री मुंडा ने उनका आभार प्रकट किया।



