
जमशेदपुर।


सरायकेला-खऱसावा जिला के कांड्रा के स्क्रैप व्यापारी दिपक दास उर्फ दिपू की गिऱफ्तारी की योजना बनाते तीन अपराधियो को पुलिस ने जुगसलाई से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने आर्म्स भी पूलिस ने बरामद किया गया है।
इस सबंध में सिटी एस पी प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जुगसलाई के राखर मैदान में चार लोग संदिग्ध अवस्था बैठे है। उसी सूचना पर पुलिस जैसे ही पहुंची तो वहां से एक अपराधी भागने में सफल रहा । लेकिन तीन अपराधियो को पुलिस ने धर दबोचा। उन्होने कहा तीनो को जांच के दौरान एक पिस्टल(7.62 mm) ,देशी कट्टा .और दोनो हथियार के पांच पांच कारतूस बरामद किया गया है।उन्होने कहा पकड़े गए अपराधियो ने पुछताछ मे बताया कि उन्हे आदित्यपुर में ही स्क्रैप का काम करने वाले व्यावासायी उपेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति दीपक दास की हत्या के लिए उऩ्हे सुपारी दी थी। एस पी (सिटी) ने बताया कि उपेन्द्र सिह ने इनलोगो को लालच दी थी। दीपक दास की हत्या के बाद स्कैप के व्यापार मे सभी को पार्टनर बना लेता। उन्होने बताया कि पकड़ गए अपराधी परमजीत सिह ,एम मुरली और विकास उर्फ मुदैया है सभी बागबेड़ा के नया बस्ती के रहने वाले है।

