जमशेदपुर।
पश्छिम बंगाल पुलिस शनिवार को जिला पुलिस की मदद से हावड़ा (कोलकोत्ता) के कुख्यात अपऱाधकर्मी रमुआ के हत्या के मामले में दो अपराधी को बिरसानगर से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपऱाधियो को पश्छिम बंगाल पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।
इस सबंध में एस एस पी अनुप बिरथऱे ने बताया कि बीते कोलकोता के कुख्यात अपऱाधी रमुआ की हत्या 13 जनवरी को 24 परगना नार्थ के खरदा थानान्तर्गत सौदपुर स्थित उसके घऱ में कर दी गई थी। इस मामले मे बंगाल पुलिस ने बिरसानगर के रहने वाले प्रशांत कुमार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से गिरफ्तार किया था। उसके पुछताछ मे उसने इस घटना में दो अन्य अपराधियो का नाम भी लिया था। उसी सूचना पर बंगाल पुलिस शहर पहुंची। यहां पर बिरसानगर पुलिस की मदद से बिरसानगर के जॉन नबंर एक रहने वाले एस श्याम सुंदर राव और बिरसानगर के ही जॉन न-01 के हरिमंदिर के पास रहने वाले विशाल मेनन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से9 एम एम का पिस्टल और 5 जिदा कारतूसऔर नगद 30 हजार बरामद किया गया है। इनलोगो ने पुलिसिया पुछताछ मे बताया कि रमुआ की हत्या उसके बेटे के आदेश पर हुआ था। इसके लिए 3 लाख रुपया में सौदा हुआ था। जिसमे 30 हजार का भूगतान हो चुका था। उसके बेटे का कहना है कि उसके पिता उसके और उसकी मां के साथ मारपीट करते थे। इसकारण उसकी हत्या की गई है।




