
जमशेदपुर।आनंद मार्ग प्रचारक संघ के जमशेदपुर के पूर्व भुक्ति प्रधान अरुण जी के माता जी 78 वर्षीय विमला देवी का निधन आज शाम 5 बजे टाटा मुख्य अस्पताल में हो गया वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी 78 वर्षीय आनंदमार्गी विमला देवी आनंद मार्ग के स्थापना काल से ही आनंद मार्ग से जुड़ी हुई थी उन्होंने अपने आनंदमार्गी परिवार के कहने पर समाज के जाती पाती ऊंच नीच का बंधन को तोड़कर अंधविश्वास दहेज प्रथा का विरोध करते हुए आनंद मार्ग की पद्धति से स्वर्गीय राम नारायण प्रसाद वर्मा से विवाह कर रूढ़ीवादी समाज के लिए चुनौती बनी कल 14 अप्रैल को सुबह 10बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में आनंदमार्गी पद्धति से विमला देवी का दाह संस्कार किया जाएगा



