
रांची।


मुख्यमंत्री रघुवर दास से झासा का प्रतिनिधि मंडल मिला। इसमें झासा की मांगों पर विचार करने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति के गठन का निर्णय लिया गया। समिति में अपर मुख्य सचिव योजना सह वित्त विभाग एवं अपर मुख्य सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग सदस्य के रूप में रहेंगे। समिति में संघ को भी अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया जायेगा।
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुधीर त्रिपाठी वित्त विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुखदेव सिंह कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के के खंडेलवाल प्रधान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार वर्णवाल संघ के अध्यक्ष श्री राम कुमार सिन्हा महासचिव श्री जितेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुमार मिश्र समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

