# ज़िला प्रशासन एवं सेवा में लगे नौजवानों को धन्यवाद – काले
# शहरवासियों के सहयोग के लिया दिया धन्यवाद।
जमशेदपुर।
भाजपा के वरीय नेता अमरप्रीत सिंहकाले ने कहा कि आज सभी को गुरुनानक देव जी महाराज के बताये मार्ग पे चलने की ज़रूरत है । उनके उपदेशों से समस्त मानव कल्याण की सिख लेनी होगी , हम सभी एक है , हम सभी का ईश्वर प्राप्ति का मार्ग भले अलग -अलग हो लेकिन लक्ष्य सभी का एक है ।
गुरुनानक देव जी ने समाज में व्याप्त ऊँच- नीच एवं छुवा- छुत एवं अन्य क़ुरेतियों को दूर करने हेतु हर समाज को मार्गदर्शन दिया एवं सर्वमान्य गुरु बनें । उनके दरबार में किसी के साथ कभी कोई भेद नहीं होता था । उनके नज़र में सभी बराबर थे ।
इस अवसर पे उन्होंने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी को , स्त्री सत्संग सभा , नौजवान सभा , सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सभी पदाधिकारियों को , तख़्त साहेब पटना के वरीय अध्यक्ष सरदार इंदरजीत सिंह जी एवं उनके समस्त पदाधिकारियों को , सेवा में लगे सभी सामाजिक संस्थानों के पदाधिकारियों को एवं अन्य सभी ऐसे संस्थानों को जिन्होंने परोक्ष या आपरोक्ष रूप से नगर कीर्तन में भाग लिया या सफल बनाने में अपनी महती भूमिका अदा की ।उन्होंने कहा कि हमारा शहर एकता एवं भाईचारे के मामले में एक अलग ही स्थान रखता है ।



