
जमशेदपुर। आज एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव पीके वाजपेई द्वारा जमशेदपुर के समाजसेवी चिकित्सक डॉक्टर के.एस सिद्धू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.इस संबंध में डॉ सिद्धू साहब की तारीफ करते हुए श्री बाजपेई ने बताया कि सिद्ध साहब राज्य के पहले ऐसे चिकित्सक हैं जिन्होंने कई वर्षों से पत्रकारों को निशुल्क इलाज और दवा की सेवा उपलब्ध कराई है.और हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमारे शहर में ऐसे समाजसेवी चिकित्सक 24 घंटे पत्रकारों की सेवा में उपलब्ध हैं.सम्मानित करने वालों में बिहार झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया और कोल्हान प्रवक्ता मधुरेश बाजपेई भी उपस्थित थे.



