
जमशेदपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत’ अभियान के तहत देशभर में प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को बल देते हुए भाजपा गोलमुरी ने मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा के नेतृत्व में गोलमुरी बाज़ार में प्लास्टिक इस्तेमाल के हानिकारक प्रभाव व पर्यावरण नुकसान से दुकानदारों व आमजनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से संपर्क कर प्रतिबंधित प्लास्टिक थैले के उपयोग ना करने की अपील की। इस दौरान भाजपाइयों ने लोगों को जागरूक करने के लिए बड़ी संख्या में कपड़े के थैले भी बांटे। वहीं, ख़रीददारी के लिए अपने साथ कपड़े, कागज आदि के थैला लाए ग्राहकों को पुष्प देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण अपील की तख्ती व बैनर लेकर पूरे बाज़ार का भ्रमण किया और प्लास्टिक इस्तेमाल ना करने का आग्रह किया। अभियान के क्रम में आमजनों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखी गयी।


अभियान में मुख्यरूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, बंटी अग्रवाल, अशोक सामंत, कपिल कुमार, शीनू राव, पप्पू उपाध्याय, सतीश शर्मा, अमिश अग्रवाल, शिंदे सिंह, रंजीत सिंह, हेमंत अग्रवाल, देबाशीष झा, जसवंत सिंह, उमेश गिरी, संदीप कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

