जमशेदपुर।
आदिवासी जन परिषद कार्य समिति की बैठक करमटोली कार्यालय में केन्द्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुण्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक का संचालन वरीय उपाध्यक्ष अभय भुटकुँवर ने की एवं महासचिव रतन सिंह मुण्डा ने समाजिक एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर प्रस्ताव पेश किए। इस बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष शांति सवैंया शामिल हुई। बैठक में विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के महागठबंधन को लेकर चर्चाऐं हुई जिसके उपरांत बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारीत की गई :-
(1) 2019 के लोक सभा चुनाव में जनसंगठनों को 02 सीटें एवं विधान सभा चुनाव में समाजिक जनसंगठनों को 10 सीटें दी जाय , क्योंकि आदिवासी और मुलवासी समाज सदन में पहुंच कर अपने अधिकार को लेकर बातों को रख सकेंगे।
(2) आदिवासी जन परिषद विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी।
(3) दिनांक 30 जनवरी 2019 को तमाड़ में होने वाली लोहरा समाज के अधिकार हुंकार सम्मेलन में जन परिषद के कार्यकर्ता बढ़ – चढ़कर अपनी भागीदारी निभाऐंगे।
(4) आदिवासी जन परिषद ( गुमला जिला ) के द्वारा 24 फरवरी 2019 को विशुनपुर में होने वाली कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्रीय कमिटी के पदाधिकारीगण भी शामिल होंगे।
(5) गैर कानूनी ढंग से हड़पी गई आदिवासी जमीन को विशेष टास्क फोर्स गठित कर जमीन वापसी की जाए।



