
आदित्यपुर। मार्ग संख्या 19 स्थित योद्धा स्पोर्टिंग क्लब के गणेश पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि आरके फोर्जिंग कंपनी के CEO शक्ति प्रसाद सेनापति ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :न्यू डिस्को क्लब का गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील
पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
पंडाल उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने भगवान श्रीगणेश की पूजा में हिस्सा लिया। पूजा कमेटी की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। गणेश उत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
इस अवसर पर समाजसेवी आर.के. सिन्हा, भाजपा नेता प्रदीप कुमार महतो, छबी महतो, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष संगीता प्रधान तथा पूर्व मेयर प्रत्याशी रेवती देवी बतौर अतिथि मौजूद रहीं।
अतिथियों का शॉल और गुलदस्ता देकर स्वागत
कार्यक्रम के दौरान योद्धा स्पोर्टिंग क्लब पूजा कमेटी की ओर से मंचासीन सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने गणेश उत्सव में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: मेयर संजय सरदार ने किया श्रीराम बॉयज क्लब गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन
समिति के सदस्यों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
गणेश पूजा समारोह को सफल बनाने में पूजा कमेटी के अध्यक्ष खिरोद सरदार के साथ अजय शर्मा, बिल्लू शर्मा, विनय प्रहाक, राकेश प्रसाद, अमित रावत, आशीष झा, त्रिभुवन शर्मा, कृष्णा तिवारी, पृथ्वी शर्मा, गायत्री देवी, रीता देवी और सुबोध प्रधान सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और पूजा पंडाल में दर्शन के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है।

