
आदित्यपुर। वार्ड 20 स्थित श्रीराम बॉयज क्लब श्री श्री गणेश पूजा कमिटी की ओर से आयोजित गणेश पूजा के लिए तैयार किए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पूजा कमिटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की छात्रा आंद्रिया राय को मिला ‘नृत्य नगमा चुरामोनी सोमन’ पुरस्कार
गणेश पूजा को लेकर तैयारियां पूरी
श्रीराम बॉयज क्लब की ओर से गणेश पूजा के लिए आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान पूजा कमिटी के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी।
मेयर संजय सरदार ने पूजा कमिटी के सदस्यों को गणेश पूजा के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की बात कही।
भाजपा नेताओं और पूर्व पार्षद की रही मौजूदगी
उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड 20 के पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, भाजपा नेता सावन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पूजा कमिटी के अध्यक्ष रोहित कुमार के साथ राहुल गुप्ता, सागर मोहंती, अनुज महतो, साहिल सोनकर, राजा बंगाली, राजू, अनूप, गोपाल पोद्दार, सुमित जायसवाल, राजेश सोनकर, प्रिंस पासवान, मोहित, दीपक, रोहित जायसवाल, साहिल साव, शुभम, ऋषी, इमरान, जय और विजय सहित कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: उत्कल किआ में Kia Sorento की भव्य लॉन्चिंग, पहले दिन 6 बुकिंग कन्फर्म
पूजा कमिटी ने लिया आयोजन को सफल बनाने का संकल्प
पूजा कमिटी के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आयोजन में स्थानीय लोगों की सहभागिता के साथ पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है।
गणेश पूजा पंडाल के उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

